एक्सप्लोरर

भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, दहशत में लोग, जानें क्या है ताजा अपडेट

Earthquake Update: भूकंप के झटकों की वजह से धरती एक बार फिर से कांप उठी. इसकी वजह से लोग दहशत में आ गए. अहम बात यह है कि भूकंप की वजह से ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake Update: भूकंप की वजह से एक बार फिर धरती कांप उठी. फिलिपिंस के केलाटागन से लगभग 18 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए. स्थानीय समय के मुताबिक यहां 10 जून की रात 12 बजे के करीब भूकंप आया. अहम बात यह है कि इसकी वजह से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. फिलिपिंस से पहले चीन, भारत, तिब्बत और ग्रीस में भी भूकंप आ चुका है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कैलाटागन के पास आए भूकंप की वजह से किसी नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि इसकी वजह से लोग जरूर दहशत में आ गए. इससे पहले कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 170 किलोमीटर दूर 6.3 की तीव्रता का भूकंप आया था. जबकि फिलिपिंस में भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई.

ग्रीस में भी आया था भूकंप

बीते दिनों ग्रीस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. ग्रीस में 22 मई को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि ग्रीस के क्रेते के तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. जर्मन रिसर्च सेंटर ने बताया कि भूकंप क्रेते के उत्तर-पूर्व में एलौंडा से 58 किमी दूर और 60 किमी गहराई में था. इसके कारण यूरोपीय अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की.

ग्रीस के बाद तिब्बत में भी आया था भूकंप

ग्रीस के बाद तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं थी. तिब्बत में 23 मई को भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. इसकी गहराई 20 किलोमीटर थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी. भारत, नेपाल और चीन में भी बीते एक महीने में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. इसके अलावा इंडोनेशिया और ताजिकिस्तान में भी भूकंप आया था. ताजिकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता 3.9 थी. वहीं, इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में धरती कांपी. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वायरल 'फायर चैलेंज' क्या है? 9 साल की बच्ची 70 % जली, कैसे जानलेवा सोशल मीडिया ट्रेंड में फंस रहे युवा
Explained: वायरल 'फायर चैलेंज' क्या है? 9 साल की बच्ची 70 % जली, कैसे जानलेवा सोशल मीडिया ट्रेंड में फंस रहे युवा
Explained: कर्ज में डूबे पाकिस्तान को 'कर्जदार देशों का नेता' क्यों चुना गया? भारत को क्या लेना-देना
कर्ज में डूबे PAK को 'कर्जदार देशों का नेता' क्यों चुना गया? भारत को क्या लेना-देना
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
पाकिस्तान से बात किए बिना क्यों नहीं रह सकता अमेरिका? रूबियो के जवाब ने चौंकाया
पाकिस्तान से बात किए बिना क्यों नहीं रह सकता अमेरिका? रूबियो के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget