एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: भूकंप से फिर कांपा तुर्किए, 5.6 की तीव्रता के झटकों से गिरीं इमारतें, मचा कोहराम

Earthquake In Turkiye: तुर्किए में लगातार भूकंप आ रहे हैं. यहां 6 फरवरी को आए भूकंप से भारी तबाही मची थी. उसके बाद से अब तक अनेकों बार झटके महसूस किए जा चुके हैं.

Earthquake Today In Turkiye: पश्चिमी एशियाई देश तुर्किए में एक बार फिर से तेज भूकंप आया है. सोमवार की शाम (27 फरवरी) को आए भूकंप की तीव्रता 5.6 रिक्टर स्केल पर मापी गई. इस भूकंप से कई इमारतें ढह गई हैं.

तुर्किए की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में था. यह इलाका मध्य तुर्किए में आता है. येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार के हवाले से एक विदेशी न्यूज चैनल ने बताया कि शहर में भूकंप आने से हलचल मच गई. लोग मकानों से बाहर भागने लगे. हालांकि, अभी जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

15 दिन में आए 7 हजार से ज्यादा आफ्टर शॉक्स
बता दें कि 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई थी. भूकंप से इन दोनों देशों में 47 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई. भूकंपीय गतिविधियों को मापने वाली एजेंसियों के मुताबिक, इलाके में अब तक 7 हजार से भी ज्यादा आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए हैं. सोमवार तड़के भी यहां 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई और 300 लोग घायल हुए. वहीं, 6 फरवरी को आए भूकंप से कमजोर हुई दर्जनों इमारतें हालिया झटकों में धराशायी हो गईं. 

तुर्किए में भूकंप से इतनी तबाही मची थी कि यहां हताय प्रांत के अंताक्या शहर में कब्रिस्तानों में जगह की कमी पड़ गई. भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों के शवों को दफनाने के लिए तुर्किए की सरकार ने दूर-दराज के इलाके में सामूहिक कब्र बनाई थीं. अभी काफी शवों की पहचान नहीं हो पा रही है, उनके डीएनए सेंपल रखे जा रहे हैं. उसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएंगी.

इंडोनेशिया में भी आया भयंकर भूकंप
सोमवार को इंडोनेशिया में भी भयंकर भूकंप आया. यहां महज 1 घंटे के भीतर 5 भूंकप आए. हालांकि, इनकी तीव्रता 3.1 से 4.5 तक रही. बताया जा रहा है कि इनमें से प्रमुख भूकंप की तीव्रता 5.5 रिक्टर स्केल पर थी, जिसका केंद्र जमीन से 12 किलोमीटर अंदर था. 

ये भी पढ़ें: तुर्किए, सीरिया के बाद ओमान में भूकंप, नागरिकों ने महसूस किए झटके, जानिए ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget