एक्सप्लोरर

Earthquake: तुर्की में आया जोरदार भूकंप, डोल गई धरती, हजारों घरों को कराया गया खाली; जानें कितनी थी तीव्रता

Earthquake in Turkey: भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं. लोग चीखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर आ गए और इधर-उधर भागने लगे. भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से करीब 40 किलोमीटर दूर था.

Earthquake in Turkey: तुर्किये के इस्तांबुल में बुधवार (23 अप्रैल 2025) को 6.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया. इसका केंद्र इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में था. तुर्की की एएफएडी आपदा एजेंसी ने बताया कि इस शहर में हाल के वर्षों में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता की पुष्टि की और बताया कि यह 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था.

हजारों बिल्डिंग को खाली कराया गया

भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से करीब 40 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में मरमरा सागर में स्थित था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों बिल्डिंग को खाली कराया गया है. इस भूकंप का असर बुल्गारिया, ग्रीस और रोमानिया जैसे पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए. भूकंप के झटके से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई, लोग दहशत में आ गए.

घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं. लोग चीखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर आ गए और इधर-उधर भागने लगे. फिलहाल किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. इसके बाद कई झटके आए, जिनमें से एक की तीव्रता 5.3 थी. आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से इमारतों से दूर रहने की अपील की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, तुर्किये के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा, "इस्तांबुल के मरमारा सागर के सिलिवरी में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. एफएडी और हमारे संबंधित संस्थानों की सभी टीमों ने भूकंप के बारे में फील्ड स्कैन शुरू कर दिया, जिसे आसपास के प्रांतों में भी महसूस किया गया. अल्लाह हमारे देश और हमारे राष्ट्र को आपदाओं से बचाए."

भूकंप के लिहाज से तुर्किये संवेदनशील 

तुर्किये कई प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के चौराहे पर स्थित होने के कारण भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है. यह देश दो महत्वपूर्ण फॉल्ट लाइनों - उत्तरी अनातोलियन फॉल्ट और पूर्वी अनातोलियन फॉल्ट के साथ स्थित है, जिससे भूकंपीय गतिविधि एक लगातार और गंभीर जोखिम बन जाती है.हाल ही में, 6 फरवरी, 2023 को, 7.8 तीव्रता के विशाल भूकंप और उसके शक्तिशाली झटकों ने दक्षिणी तुर्किये को तबाह कर दिया. इसमें 53,000 से अधिक लोग मारे गए और उत्तरी सीरिया में लोगों की जान गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget