एक्सप्लोरर

भूकंप से फिर कांपी धरती, दहशत में घर छोड़ भागे लोग, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Pakistan Earthquake: खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर, बाजौर, मलकंद, नौशेरा, दीर बाला, शबकदर और मोहमंद क्षेत्रों में भूकंप के सबसे शक्तिशाली झटके महसूस किए गए.

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप सुबह 11:47 बजे दर्ज किया गया.

इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों समेत पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए. खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर, बाजौर, मलकंद, नौशेरा, दीर बाला, शबकदर और मोहमंद क्षेत्रों में भूकंप के सबसे शक्तिशाली झटके महसूस किए गए, जिससे निवासियों में व्यापक दहशत फैल गई. अभी तक कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए झटके

न्यूज एजेंसी एएनआई ने जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के प्रभाव को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया. श्रीनगर के रहने वाले एक शख्स ने उस पल को याद करते हुए कहा, "मैंने इसे स्पष्ट रूप से महसूस किया. मैं काम पर था जब अचानक मेरी कुर्सी हिलने लगी." सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट किया, "कश्मीर में अभी-अभी एक शक्तिशाली भूकंप आया है - यह अचानक और तीव्र था. इसने हमें वास्तव में हिलाकर रख दिया है. उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे."

2005 में आए भूकंप ने मचाई थी तबाही

पिछले शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी और खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में 5.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद यह एक सप्ताह में दूसरा भूकंप था. पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बना संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOCHA) के मुताबिक, अफगानिस्तान मौसमी बाढ़, भूस्खलन और भूकंप सहित प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में हिली धरती, झटकों के बाद घरों से दौड़े लोग, 5.9 थी रिक्टर स्केल पर तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget