एक्सप्लोरर

Earthquake: ईरान में भूकंप से भारी तबाही, पीड़ितों के लिए बनाए गए 18 अस्थायी आश्रय स्थल, बांटे गए हीटर

Iran News: भूकंप से कई इमारतें और घर मलबे में तब्दील हो गए. लिहाजा एक बड़ी आबादी बेघर हो गई है और दहशत में है.

Earthquake in Iran: ईरान में रविवार (29 जनवरी) को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. ईरान की मीडिया के मुताबिक भूकंप से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 816 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 5.9 मापी गई है. ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक भूकंप के झटके काफी तेज थे और ये ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.

इससे पहले शनिवार को भी ईरान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. शनिवार (28 जनवरी) रात आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई थी. भूकंप से कई इमारतें और घर मलबे में तब्दील हो गए. लिहाजा एक बड़ी आबादी बेघर हो गई है और अब भी दहशत में है. शनिवार को आए भूकंप में 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 440 लोग घायल हो गए थे. 

कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई मुसीबत

राहत और बचाव का काम जारी है. भूकंप की वजह से घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर बर्फबारी और शून्य डिग्री सेल्सियस के तापमान ने मुसीबत को कई गुना बढ़ा दिया है. एक इमरजेंसी सेवा अधिकारी ने सरकारी टीवी को बताया कि कुछ प्रभावित इलाकों में बर्फबारी हो रही है. 

कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप्प

कई जगह बिजली कटौती की भी सूचना है. भूकंप से एक बड़ा हिस्से में बिजली सप्लाई ठप हो गई है. इससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं. ईरान की रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने 18 अस्थायी आश्रय स्थल बनाए हैं और लोगों को हीटिंग डिवाइस बांटे गए हैं. बता दें कि पिछले साल 2 जुलाई को ईरान में जोरदार भूकंप आने से भारी तबाही हुई थी. इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों कतर और यूएई के साथ ही चीन तक महसूस किए गए थे.

पाकिस्तान की धरती भी हिली

उधर रविवार (29 जनवरी) को पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद में महसू किए गए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. यह भूकंप पाकिस्तानी समय के अनुसार, दोपहर 1.24 बजे आया. 

ये भी पढ़ें-Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget