एक्सप्लोरर

Dr. Arif Alvi becomes Pakistan's 13th President

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बुधवार को डॉ आरिफ अल्वी को आधिकारिक रूप से देश का 13वां राष्ट्रपति घोषित कर दिया है

नई दिल्लीः इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के लिए एक और खुशखबरी आई है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बुधवार को डॉ आरिफ अल्वी को आधिकारिक रूप से देश का 13वां राष्ट्रपति घोषित कर दिया है. डॉ आरिफ अल्वी को आधिकारिक मतगणना में 352 वोट मिले जोकि उनके दो प्रतिद्वंद्वियों के सम्मिलित वोटों से 44 ज्यादा थे. डॉ अल्वी ने त्रिकोणीय मुकाबले में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतजाज एहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के उम्मीदवार मौलान फज्ल उर रहमान को हराया है.

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए फॉर्म 7 के हवाले से अपनी खबर में बताया कि मंगलवार को हुए चुनाव में रहमान और एहसन को क्रमश: 184 और 124 वोट मिले, 69 वर्षीय डॉ अल्वी को 352 वोट मिले थे. मंगलवार को हुए चुनाव के नतीजे बुधवार को चुनाव आयोग मुख्यालय में तीनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में तैयार किए गए थे.

मुख्य चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सरदार मुहम्मद रजा इन नतीजों में निर्वाचन अधिकारी थे. चुनाव आयोग ने आधिकारिक नतीजे संघीय सरकार के पास भेज दिए हैं जो देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में डॉ अल्वी के नाम की अधिसूचना जारी करेगी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति नौ सितंबर को पद की शपथ लेंगे. वर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का पांच साल का कार्यकाल आठ सितंबर को पूरा हो रहा है.

इमरान खान के करीबी हैं डॉ आरिफ अल्वी

डॉ आरिफ अल्वी को इमरान खान का काफी करीबी बताया जाता है. डॉ अल्वी सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. इससे पहले डॉ अल्वी ने 25 जुलाई के हुए आम चुनाव में एनए247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली का चुनाव जीता था.वह 2013 के आम चुनाव में भी नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए थे. वह 2006 से 2013 के बीच पार्टी के महासचिव थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget