एक्सप्लोरर

कभी नहीं भूलूंगा कोरोना वायरस चीन से आया, फिर सत्ता मिली तो ‘ड्रैगन’ पर निर्भरता कर दूंगा खत्म- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस के बाद चीन के साथ संबंध उनके लिए खास मायने नहीं रखते. उन्होंने कहा कि अगर वह फिर सत्ता में आते हैं, तो वह अमेरिका को दुनिया में विनिर्माण की महाशक्ति बनाएंगे.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने दोबारा सत्ता में आने की स्थिति में चीन पर देश की निर्भरता को हमेशा के लिए समाप्त करने का संकल्प लिया और कहा कि वह चीन से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की बात को कभी नहीं भूलेंगे.

ट्रंप  ने तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर न्यूपोर्ट वर्जीनिया में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत थी, ‘‘तभी चीन से वायरस आ गया’’. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें ऐसा कभी नहीं होने देना चाहिए था. हम यह भूलेंगे नहीं. हमने (आर्थिक गतिविधियों को) बंद कर दिया और लाखों लोगों का जीवन बचाया. हमने अब इसे खोल दिया है.’’

अमेरिका इस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस वायरस के कारण दो लाख से अधिक अमेरिकियों की जान चली गई है और देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है, जिसके कारण लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं.

ट्रंप ने कहा कि यदि वह आगामी चार वर्ष के लिए फिर सत्ता में आते हैं, तो वह अमेरिका को दुनिया में विनिर्माण की महाशक्ति बनाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन पर अपनी निर्भरता हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बाद चीन के साथ संबंध उनके लिए खास मायने नहीं रखते. उन्होंने चीन के प्रति गहरी निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे चीन के राष्ट्रपति शी (चिनफिंग) के साथ बहुत अच्छे संबंध थे, लेकिन यह महामारी आ गई... हमने अच्छा व्यापार समझौता किया था, लेकिन मेरे लिए अब यह पहले की तरह नहीं है. क्या इसका अब कोई अर्थ है?’’

अमेरिका और चीन ने वर्ष की शुरुआत में एक व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए थे. ट्रंप ने चीन के साथ इस समझौते पर फिर से बातचीत करने से इनकार कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 

जैक मा चीन के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में नंबर पर एक नहीं रहे बरकरार, ' लोन वुल्फ' ने दी मात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget