एक्सप्लोरर

US में फिर से 6 जनवरी वाला दंगा नहीं करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- दोबारा राष्ट्रपति बना तो कार्यकाल खत्म होने पर शांतिपूर्वक सौंप दूंगा सत्ता

Former US President Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं. इसे लेकर उनसे कुछ सवाल पूछे गए हैं.

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उन्हें 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिलती है, तो वह अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद शांतिपूर्वक सत्ता अगले राष्ट्रपति को सौंप देंगे. दरअसल, ट्रंप का ये बयान इसलिए मायने रखता है, क्योंकि 2020 राष्ट्रपति चुनाव में हारने के बाद ट्रंप के कहने पर उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन पर हमला कर दिया था. ट्रंप और उनके समर्थकों का कहना था कि इस चुनाव में धांधली की गई है. 

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और इसके लिए अभी से भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टी के बीच होने वाले इस चुनावी मुकाबले पर सभी की निगाहें रहने वाली हैं. ट्रंप ने पहले भी इच्छा जताई है कि वह फिर से राष्ट्रपति बनना चाहते हैं. हालांकि, इस बार उनकी राह आसान नहीं होने वाली है. इसकी वजह ये है कि उन्हें अपनी पार्टी में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी से टक्कर मिल रही है, जो बेहद कम समय में जनता के बीच पॉपुलर हो गए हैं.

सत्ता ट्रांसफर पर क्या बोले ट्रंप?

द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप से एक रेडियो इंटरव्यू में होस्ट ह्यू हेविट ने पूर्व राष्ट्रपति से पूछा कि यदि वह दोबारा चुने जाते हैं तो क्या वह दूसरे कार्यकाल के अंत में सत्ता शांतिपूर्वक सौंप देंगे. इस पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैंने उस वक्त (2020 चुनाव) भी किया था. और मैं आपको बताना चाहता हूं कि उस चुनाव में धांधली हुई थी और हमारे पास इसके सबूत हैं. लेकिन फिर भी मैंने ऐसा किया.' 

ट्रंप हमेशा से ही कहते आए हैं कि 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में धांधली कर जीत हासिल की गई. पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'दूसरा सवाल जो आपको पूछना चाहिए वह यह है कि आपको दूसरे पक्ष से पूछना चाहिए कि क्या वे फिर से चुनावों में धोखाधड़ी करेंगे, क्योंकि हम केवल तभी हारेंगे जब वे चुनावों में धोखाधड़ी करेंगे.' इस तरह उन्होंने एक बार फिर चुनाव में धोखाधड़ी की बात को दोहराया है.

6 जनवरी को क्या हुआ था? 

अमेरिका के इतिहास में 6 जनवरी, 2021 एक काली तारीख के तौर पर दर्ज है. इस दिन अमेरिकी संसद, जिसे कैपटॉल बिल्डिंग के तौर पर जाता है, पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया. ट्रंप ने नतीजे आने के बाद से ही ये कहना शुरू कर दिया था कि इन चुनावों में धांधली की गई है. उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अपने समर्थकों की एक भीड़ को संबोधित किया और फिर कुछ देर बाद उनके समर्थकों ने संसद भवन पर धावा बोल दिया. 

यह भी पढ़ें: 'मुझे नहीं पता था कि हिटलर ने कभी ऐसा कहा था,' ट्रंप ने 'खून में जहर घोलने' वाले बयान पर दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget