एक्सप्लोरर

मई में मिलेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन

दक्षिण कोरिया का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल मई तक उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मिलने पर हामी भर दी है, वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि दोनों नेताओं की मुलाकात होनी है लेकिन वक्त और जगह तय होना बाकी है.

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल मई तक उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मिलने पर हामी भर दी है, वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि दोनों नेताओं की मुलाकात होनी है लेकिन वक्त और जगह तय होना बाकी है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग इउई- योंग ने ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ मुलाकात की और फिर यह घोषणा की. चुंग उत्तर कोरिया के साथ हुई बातचीत से अमेरिका को अवगत कराने आये शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. बयान पढ़ते हुए चुंग ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता ने जितनी जल्दी संभव हो सके, राष्ट्रपंति ट्रंप से मिलने की इच्छा जतायी है. चुंग ने उत्तर कोरिया के नरम पड़ते रूख का श्रेय ट्रंप के नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मदद से अपनाई गई अधिकतम दबाव की नीति को दिया. उत्तर कोरियाई नेता के साथ अपनी बैठक में चुंग ने कहा कि ट्रंप कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु नि: शस्त्रीकरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा,"किम ने कहा है कि उत्तर कोरिया भविष्य में किसी परमाणु या मिसाइल परीक्षण से परहेज करेगा. वह समझते हैं कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्याभ्यास जारी रहने चाहिए. उन्होंने जितनी जल्दी संभव हो, राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने की इच्छा जतायी." चुंग ने कहा,"राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत की प्रशंसा की है और कहा कि वह मई तक किम जोंग- उन से मिलकर स्थाई परमाणु नि: शस्त्रीकरण हासिल करेंगे. अमेरिका, जापान और दुनिया के अन्य साझेदारों सहित कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण नि: शस्त्रीकरण को लेकर पूर्णतया प्रतिबद्ध है." उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ- साथ हम भी शांतिपूर्ण समाधान के लिए कूटनीतिक प्रक्रिया जारी रखने को लेकर आशावान हैं. घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा,"राष्ट्रपति ट्रंप दक्षिण कोरियाई शिष्टमंडल और राष्ट्रपति मून (जे- इन) के प्रयासों की सराहना करते हैं. वह किम जोंग- उन से मिलने का न्योता स्वीकार करेंगे, जिसके लिए समय और स्थान अभी तय होना है." सारा ने कहा,"हम उत्तर कोरिया के परमाणु नि: शस्त्रीकरण को लेकर उत्साहित हैं. इसबीच, सभी प्रतिबंध और अधिकतम दबाव जारी रहने चाहिए." प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप और कोरियाई नेता किम की अगले कुछ महीनों में मुलाकात हो सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget