एक्सप्लोरर

क्या रूस-यूक्रेन सीजफायर के प्लान से पीछे हट सकते हैं ट्रंप? US राष्ट्रपति के बेटे ने दिया चौंकाने वाला जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के दौरान कहा था कि अगर वे प्रेसिडेंट बनते हैं तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करवा देंगे. इसको लेकर जब उनके बेटे से पूछा गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया.

रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए अमेरिका काफी कोशिश कर रहा है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का बड़ा बयान सामने आया है. वहीं, दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं.

जेलेंस्की लंदन में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्ज से मुलाकात करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ जूनियर ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति पर बड़े आरोप लगाए हैं.

जूनियर ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की जंग को इसलिए लंबा खींच रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर रूस के साथ लड़ाई खत्म हो गई तो वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे. वे वामपंथियों के लिए लगभग भगवान जैसे हैं, यूक्रेन, रूस से कहीं ज्यादा भ्रष्ट है.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के दौरान कहा था कि अगर वे प्रेसिडेंट बनते हैं तो रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करवा देंगे. ऐसे में जब जूनियर ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पीछे हट जाएंगे, तो जूनियर ट्रंप ने कहा कि शायद वे चले जाएंगे. ट्रंप राजनीति में सबसे अप्रत्याशित लोगों में से एक हैं. उन्होंने यह भी कसम खाई कि अमेरिका अब चेकबुक वाला बेवकूफ नहीं रहेगा.

उन्होंने आगे कहा, "जब हम देखते हैं कि मोनाको में हर लाइसेंस प्लेट यूक्रेनी है, तो हम सभी अफवाहें सुनते हैं कि क्या हो रहा है. अमीर भाग गए, और उन्होंने उन किसानों को छोड़ दिया जिन्हें वे इन लड़ाइयों में लड़ने के लिए मानते थे. रुकने का कोई कारण नहीं था क्योंकि जब तक पैसे की ट्रेन आ रही थी और वे चोरी कर रहे थे, कोई भी कुछ भी ऑडिट नहीं कर रहा था, इसलिए शांति बनाने का कोई कारण नहीं था."

ट्रंप जूनियर ने ईयू के विदेश नीति के प्रमुख, काजा कैलास की भी जमकर आलोचना की और कहा कि यूरोपियन बैन से कोई मदद नहीं मिली है, बल्कि इससे सिर्फ रूसी तेल की कीमत बढ़ी है, जिसका इस्तेमाल मॉस्को यूक्रेन में अपनी लड़ाई के लिए फंड जुटाने में कर सकता है. उन्होंने आगे कहा, "हम रूस के दिवालिया होने का इंतजार करेंगे; यह कोई योजना नहीं है."

वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध से हटकर कैरेबियन सागर में अमेरिकी ऑपरेशन को लेकर जूनियर ट्रंप ने आरोप लगाया, "वेनेजुएला की ड्रग्स वाली नाव से अमेरिका में फेंटानिल आने का खतरा यूक्रेन या रूस में जो कुछ भी हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा साफ और मौजूदा खतरा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget