एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रम्प ने इमरान खान से कहा: भारत के साथ तनाव को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाए

जम्मू कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को हर जगह हार मिल रही है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की मदद करने से इनकार कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ संबंधों को द्विपक्षीय वार्ता के जरिए ठीक करने चाहिए.

वॉशिंगटन: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद बैखलाए पाकिस्तान को हर जगह से हार मिल रही है. इससे पाकिस्तान के हौसले पस्त हो गए हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते में तनाव को द्विपक्षीय वार्ता के जरिए कम करना चाहिए. बता दें कि जम्मू कश्मीर मसले पर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा कराना चाहता था, लेकिन उसे जरूरी देशों की स्वीकृति नहीं मिली. इसके बाद इस मसले पर बंद कमरे में चर्चा हुई. इस बैठक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान 

बंद कमरे में बैठक होने से पहले ट्रम्प और इमरान ने फोन पर बातचीत की. बैठक के बाद व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगान गिडले ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर में हालात के संबंध में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ता के जरिए तनाव कम करने की महत्ता बताई है.’’

व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव ने कहा कि दोनों नेताओं ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों को आगे बढाने के तरीकों पर चर्चा की. इससे पहले, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद की बैठक के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति को 'भरोसे में' लिया है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान को ये कहना कि द्विपक्षीय तरीके से संबंधों को ठीक किया जाए का साफ मतलब है कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद से इनकार कर दिया है.

कश्मीर पर UNSC में पाकिस्तान को सिर्फ चीन का साथ मिला, भारत ने कहा- ‘विशेष दर्जा खत्म करना हमारा आंतरिक मामला’

अरुण जेटली की अभी हालत गंभीर, हालचाल जानने कल एम्स गए राष्ट्रपति, अमित शाह और योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget