एक्सप्लोरर

भारत को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप, बताया इंडिया के साथ क्या है एकमात्र बड़ी समस्या

USA News: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन भारत के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि वे दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले देशों में से एक हैं.

USA News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ही भारत और चीन सहित कई देशों द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ को अनुचित करार देते हुए 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी.उन्होंने कहा कि अमेरिका उन देशों से आयात पर उतना ही शुल्क लगाएगा, जितना वे अमेरिकी निर्यात पर लगाते हैं.

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि स्टील और एल्युमीनियम टैरिफ पर छूट देने का उनका कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी व्यापार भागीदारों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) 2 अप्रैल से क्षेत्रीय टैरिफ के साथ-साथ लागू किए जाएंगे. इसी कड़ी में उन्होंने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

ट्रंप ने भारत को लेकर कही ये बात 

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ब्रेटबार्ट न्यूज को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अमेरिका और भारत के संबंधों पर चर्चा की. जब उनसे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई शिखर वार्ता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन साथ ही यह भी आरोप लगाया कि भारत ने अमेरिका पर अत्यधिक टैरिफ लगा रखे हैं.

ट्रंप ने कहा, 'भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन मेरी एकमात्र समस्या यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ़ लगाने वाले देशों में से एक है.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वे जल्द ही इन टैरिफ को काफी हद तक कम करने वाले हैं, लेकिन 2 अप्रैल से हम भी उन पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना वे हम पर लगाते हैं.'

IMEEC को लेकर कही ये बात

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) के बारे में उन्होंने कहा कि यह शानदार देशों का एक समूह है, जो उन देशों का सामना करने के लिए एकजुट हो रहा है, जो व्यापार में अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने चीन का नाम नहीं लिया. इस समझौते पर उन्होंने PM मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान साइन किया था.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget