एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों में धांधली का खंडन करने वाले चुनाव अधिकारी को हटाया

तीन नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप अब तक अपनी हार को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं और बिना कोई सबूत दिए मतदान में 'बड़े पैमाने पर' धोखाधड़ी होने के दावे कर रहे हैं. हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने इस चुनाव को अमेरिकी इतिहास का 'सबसे सुरक्षित' चुनाव बताया है.

वाशिंगटन: 'साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी' (सिसा) के प्रमुख क्रिस क्रेब्स को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मतदान में धांधली के दावों का खंडन करने के लिए निकाल दिया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था.

बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (सिसा) के प्रमुख क्रिस क्रेब्स को मतदान के बारे में 'बहुत ज्यादा गलत' टिप्पणी करने के कारण 'बर्ख़ास्त' कर दिया है.

तीन नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप अब तक अपनी हार को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं और बिना कोई सबूत दिए मतदान में 'बड़े पैमाने पर' धोखाधड़ी होने के दावे कर रहे हैं. हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने इस चुनाव को अमेरिकी इतिहास का 'सबसे सुरक्षित' चुनाव बताया है.

क्रेब्स अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अपनी (ट्रंप) हार के बाद बर्खास्त किए जाने वाले नवीनतम अधिकारी हैं. रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को भी ट्रंप ने पेंटागन प्रमुख के रूप में उनकी वफादारी पर संदेह के बीच निकाल दिया था.

वाशिंगटन डीसी में अटकलें हैं कि ट्रंप के जनवरी में पद छोड़ने से पहले, सीआईए निदेशक जीना हसपेल और एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे को भी बाहर का रास्त दिखाया जा सकता है. हालांकि, बर्खास्तगी के बावजूद क्रेब्स को अपनी राय रखने को लेकर कोई अफसोस नहीं है.

उन्होंने मंगलवार को ही एक ट्वीट कर ट्रंप के इन आरोपों पर फिर निशाना साधा कि कुछ राज्यों में वोटिंग मशीनों में उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के पक्ष में वोट डाल दिए गए थे.

क्रेब्स ने ट्वीट किया था, "चुनाव प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बारे में 59 चुनाव सुरक्षा विशेषज्ञों की एक राय है कि ऐसे हरेक मामले में जिनकी हमें जानकारी है, ये दावे या तो निराधार हैं या तकनीकी तौर पर उनका कोई मतलब नहीं समझ जाता."

क्रेब्स अमेरिका के 'डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी' के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने पिछले सप्ताह अमेरिका के चुनाव को अमेरिकी इतिहास का सबसे सुरक्षित चुनाव बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget