एक्सप्लोरर

एलन मस्क के साथ सुलह से डोनाल्ड ट्रंप का इनकार, दे डाली गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी

Donald Trump On Elon Musk: डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो राष्ट्रपति के ऑफिस के प्रति अनादर का भाव रखते थे. उन्होंने ये भी कहा कि वो एलन के साथ अपने रिश्ते नहीं सुधारना चाहते.

Donald Trump VS Elon Musk: अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है. हालांकि शनिवार (07 जून, 2025) को एलन मस्क ने नरम रुख अपनाते हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश की लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ऐसा नहीं चाहते हैं. उन्होंने मस्क को बहुत ही गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को चेतावनी दी कि अगर मस्क उनके टैक्स कटौती वाले विधेयक के पक्ष में मतदान करने वाले रिपब्लिकन के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को फायनेंशियली सपोर्ट करते हैं तो इसके गंभीर और बहुत ही गंभीर परिणाम होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क के साथ उनके रिश्ते अब खत्म हो गए हैं.  

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे." हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके क्या परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “अगर वह ऐसा करेंगे तो उन्हें बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे." इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या वो एलन मस्क के साथ अपने रिलेशन सुधारना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं."

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है तो ट्रंप ने कहा, "हां, मैं ऐसा ही मानता हूं." ट्रंप ने कहा कि उनकी मस्क से जल्दी बात करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं दूसरे कामों में बहुत बिजी हूं." उन्होंने आगे कहा, "मेरा उनसे बात करने का कोई इरादा नहीं है."

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क पर लगाया ये आरोप

ट्रंप ने मस्क पर राष्ट्रपति के कार्यालय का अनादर करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत बुरी बात है, क्योंकि वह बहुत ही अनादरपूर्ण हैं. आप राष्ट्रपति के कार्यालय का अनादर नहीं कर सकते." मस्क की एपस्टीन फाइल्स वाली धमकी पर ट्रंप ने शनिवार को कहा, "इसे पुरानी खबर कहा जाता है, यह पुरानी खबर है, इस पर सालों से बात होती रही है. यहां तक ​​कि एपस्टीन के वकील ने भी कहा कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. यह पुरानी खबर है."

दरअसल, मस्क ने गुरुवार (05 जून, 2025) को एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ कई पोस्ट कीं, जिसमें राष्ट्रपति और दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच पुराने संबंधों के बारे में बात की गई. हालांकि मस्क ने अब इन पोस्ट को डिलीट कर दिया. 

ये भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप संग हो गई एलन मस्क की सुलह? एपस्टीन फाइल्स के साथ दूसरे ट्वीट भी किए डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget