एक्सप्लोरर

गोलीबारी से स्कूल में हुई हत्याओं पर ट्रंप प्रशासन का समाधान: और गन बांटों, शिक्षकों को भी दो बंदूक

पैनल का मानना है कि ऐसे दूर दराज के इलाकों के स्कूलों में जहां पुलिस का तुरंत पहुंचना मुश्किल है, वहां के टीचरों को हथियार देने से हमले की स्थिति से तुरंत निपटने में मदद मिल सकती है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जितने अनोखे हैं, समास्याओं को लेकर उनका हल भी उतना ही अनोखा होता है. लेकिन एक मामले में तो उनके प्रशासन ने भी हद ही कर दी. स्कूलों में हो रही गोलीबारी पर ट्र्रंप ने एक पैनल का गठन किया था. पैनल ने स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वहां के लोगों को बंदूक देने की सलाह दी है. ओबामा के दौर के नियम बदलकर रिटार्यड लोगों को हथियार के साथ स्कूल में तैनात करने की वकालत की गई है.

पैनल ने उस मांग को ख़ारिज कर दिया जिसमें बंदूक ख़रीदन के लिए उम्र सीमा तय करने की बात की गई थी. 180 पन्नों की रिपोर्ट में उम्र सीमा की मांग को ख़ारिज करने के लिए ये तर्क दिया गया है कि स्कूलों पर हमला करने वाले हमलावर अपने परिवार और रिश्तेदारों से हथियार हासिल करते हैं. रिपोर्ट सिर्फ सुरक्षाकर्मियों को हथियार देने की वकालत नहीं करती बल्कि ये भी कहती है कि कुछ परिस्थितियों में टीचरों को भी हथियार दिए जाने की दरकार है ताकि हमले की स्थिति में वो तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें.

पैनल का मानना है कि ऐसे दूर दराज के इलाकों के स्कूलों में जहां पुलिस का तुरंत पहुंचना मुश्किल है, वहां के टीचरों को हथियार देने से हमले की स्थिति से तुरंत निपटने में मदद मिल सकती है. रिपोर्ट का कहना है कि स्कूलों को रिटायर्ड आर्मी वालों और रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को काम पर रखना चाहिए जिससे सुरक्षा तो मिलेगी ही, साथ ही वो ट्रेनिंग और शिक्षा देने का भी काम बड़ी अच्छी तरह से कर सकते हैं.

इसमें बराका ओबामा के दौर के नियमों पर पुनर्विचार की भी बात की गई है. इनके अनुसार अश्वेत लोगों के खिलाफ भेदभाव के मामलों में सस्पेंड करने और स्कूल से बाहर निकाले जाने जैसे नियम है. पैनल ने कहा है कि इस नियम का स्कूल के वातावरण पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. अमेरिकन सिविल यूनियन लिबर्टीज ने इसकी कड़ी निंदा की है. एक बयान में संस्था ने कहा, "स्कूल में हुई त्रासदी का सहारा लेकर ट्रंप प्रशासन भेदभाव के खिलाफ बच्चों को मिलने वाली सुरक्षा वापस लेना चाहता है. ये बावजूद इसके किया जा रहा है कि स्कूल में हुई शूटिंग को भेदभाव को जोड़ने को लेकर कोई साक्ष्य या तर्क मौजूद नहीं है."

1999 में हुए कोलंबिया हाई स्कूल नरसंहार के बाद से अमेरिका में अब तक 2,19,000 अमेरिका छात्र स्कूल संबंधित गोलीबारी में शामिल रहे हैं. ये आंकड़ा वॉशिंगटन पोस्ट ने दिया है. ऐसे में ट्रंप प्रशासन के और बंदूकों वाला हल कई सवाल खड़े करता है.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: किसान का कर्ज माफ तो क्या सत्ता का रास्ता साफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget