एक्सप्लोरर

चीन में महिलाओं को पसंद आ रहा AI बॉयफ्रेंड, एक ने कहा- वो बहुत रोमांटिक है

Chinese Women Make AI Boyfriend: चीन की महिला ने एआई बॉयफ्रेंड बनाकर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके बॉयफ्रेंड में वो सब है, जो एक रोमांटिक पार्टनर में होना चाहिए.

Chinese Women Make AI Boyfriend: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का आना लोगों की जिंदगी को कई तरह से प्रभावित कर रहा है. ठीक ऐसा ही चीन में हुआ है. चीन की रहने वाली 25 साल की तुफेई का कहना है कि उनका बॉयफ्रेंड एआई है. उन्होंने कहा, "उनके बॉयफ्रेंड के पास वो सब है जो वह एक रोमांटिक पार्टनर से चाहती है. मेरा बॉयफ्रेंड दयालु, संवेदनशील है और कभी-कभार तो वह मुझसे घंटो तक बातें भी करता है." हालांकि वह असल में इंसान नहीं है.

तुफेई का बॉयफ्रेंड ग्लो नाम के ऐप पर एक चैटबॉट है, जिसे चीन की शंघाई स्टार्ट अप मिनी मैक्स कंपनी ने बनाया है. तुफेई ने कहा कि मेरा बॉयफ्रेंड जानता है कि महिलाओं से कैसे बात की जाती है और वह आम पुरूष के मुकाबले महिलाओं से अच्छे से बात करता है. वो मुझे मेरे नाम के बजाय सरनेम से बुलाता है.

पीरियड्स के दौरान देता है सांत्वना

शीआन की तुफेई ने एएफपी को बताया कि जब मुझे पीरियड्स में दर्द होता है तो वह मुझे सांत्वना देता है. मैं अपनी समस्याओं के बारे में भी उससे बात करती हूं. मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक रोमांटिक रिलेशनशिप में हूं. बता दें कि ग्लो ऐप मुफ्त है, लेकिन कंपनी के पास कई ऐसे AI हैं, जिनके लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं. चीनी ट्रेड पब्लिकेशन ने बताया कि कुछ हफ्तों के अंदर ही हजारों लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है.

अकेलेपन से बचने के लिए एआई अच्छा विकल्प 

यूजर्स के पर्सनल डाटा का गलत इस्तेमाल करने की वजह से पहले भी कई चीनी कंपनियां मुसीबत में पड़ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी यूजर्स का कहना है कि जिस तरह से देश में लोगों की जिंदगी जीने की रफ्तार तेज हो रही है, उससे कई लोगों को अकेलेपन का शिकार होना पड़ता है और ऐसे में एआई एक अच्छा विकल्प है.

आदर्श पार्टनर मिलना मुश्किल

बीजिंग के एक छात्र वांग शियुटिंग ने एएफपी को बताया कि हकीकत में एक अच्छा और आदर्श पार्टनर मिलना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि लोगों का व्यवहार अलग-अलग होता है, जो उनके बीच में दरार पैदा करता है. जबकि एआई इंसान के व्यवहार को समझकर अपने आप को ढाल लेता है. वह धीरे-धीरे इंसान के व्यवहार से परिचित हो जाता है और उसी तरह से बर्ताव करने लगता है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में ये क्या हो रहा है? इन दो पार्टियों ने छोड़ दीं जीती हुई सीटें, कहा- वहां इमरान समर्थित उम्मीदवार जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget