एक्सप्लोरर

Dengue: बांग्लादेश में डेंगू का कहर, अब तक 293 की मौत, 60 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Dengue Outbreak In Bangladesh: बांग्लादेश में भारी संख्या में मरीज डेंगू बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं. अभी तक 2023 में डेंगू के कारण 293 लोगों की मौत हो चुकी है. लगभग 61,500 लोग संक्रमित हुए हैं. 

Dengue in Bangladesh: बांग्लादेश में दशकों बाद डेंगू ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. देशभर में लोग डेंगू बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं. अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 2023 में डेंगू बुखार के कारण 293 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 61,500 लोग संक्रमित हुए हैं. 

बांग्लादेश के स्थानीय अखबार द ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, डेंगू बुखार ने राजधानी ढाका में जमकर कहर बरपाया है, जहां बड़ी संख्या में लोग इससे पीड़ित हैं. आलम यह हो गया है कि लोगों को इलाज तक नहीं मिल पा रहा है. देश में बिगड़ते हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने कहा कि सरकार व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही है. सरकार ने मच्छर से सम्बंधित बीमारियों के प्रसार से निपटने के लिए कई तरह की पहल की है, जिसमें जागरूकता अभियान और बारिश के बाद मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के प्रयास शामिल हैं.

फर्श पर चल रहा है इलाज 

रॉयटर्स से बातचीत में एक पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों का इलाज ढाका के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी मां और बहन को बेड तक नहीं मिल पाया है. बेड के आभाव में दोनों का इलाज फर्श पर चल रहा है. 

अगस्त और सितंबर तक खराब होंगे हालात 

विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त अंत और सितंबर तक डेंगू बुखार का प्रकोप और बढ़ेगा, ऐसे में हालात और खराब होंगे. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मौतों की संख्या पिछले साल के 281 मौतों के रिकॉर्ड को पार कर गई है. जबकि संक्रमण की संख्या 2022 में दर्ज किए गए 62,423 मामलों से थोड़ी ही कम है.

गौरतलब है कि इससे पहले स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने कहा कि जुलाई में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. उन्होंने बताया कि जून की तुलना में जुलाई में सात गुना अधिक हुए हैं, जो हैरान करने वाला है. 

ये भी पढ़ें: Australia Fire Accident: ऑस्ट्रेलिया के रसेल आईलैंड पर दर्दनाक हादसा, आग में झुलसने से पिता समेत 5 बच्चे जिंदा जले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget