एक्सप्लोरर

चेक गणराज्य के PM का एक्स अकाउंट हैक, हैकर्स ने लिखा कुछ ऐसा कि मच गया पूरे यूरोप में हड़कंप 

Czech Republic: हैकर्स ने अकाउंट हैक कर पोस्ट किया कि रशियन आर्मी ने कैलिनग्राद के करीब चेक गणराज्य के सैनिकों पर हमला कर दिया है. हैकर्स ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भी गलत जानकारी दी.

रूस-यूक्रेन जंग रोकने का नाम नहीं ले रही है और दूसरी तरफ युद्ध-पिपासु हैकर्स, इस आग को यूरोप तक फैलाने की साजिश रच रहे हैं. कुछ ऐसा ही हुआ जब चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पीटर फियालिया के एक्स अकाउंट में सेंध लगाकर हैकर्स ने रूसी सेना के हमले की खबर फैला दी. हैकर्स ने कैलनिग्राद से सटे इलाके में चेक गणराज्य के सैनिकों पर हमले की झूठी खबर फैला दी.

रूसी सेना के हमले की खबर पूरे यूरोप में फैल गई

जब तक चेक गणराज्य की तरफ से एक्स अकाउंट हैक करने की सफाई दी गई, तब तक रूसी सेना के हमले की खबर पूरे यूरोप में फैल गई. बाल्टिक सागर के तट पर कैलनिग्राद, रूस का एक एन्क्लेव है, जो पौलेंड, बेलारूस और लिथुआनिया जैसे देशों से घिरा है. यहां बड़ी संख्या में रूसी सेना की तैनाती रहती है. यूक्रेन जंग के चलते पौलेंड और लिथुआनिया से रूस की अदावत चल रही है. यूरोप के दूसरे देशों को भी रूस से जंग का खतरा सता रहा है.

हैकर्स ने रूसी सैनिकों के हमले की खबर पोस्ट की

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध-विराम कराने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जंग की आग तेज हो गई है. रूस ने यूक्रेन के बॉर्डर को पार कर सीमावर्ती सुमी प्रांत के गांव में कब्जा कर लिया है. रूस ने भी यूक्रेन पर ऊर्जा संयंत्रों पर हमले का आरोप लगाया है. खास बात ये है कि चेक गणराज्य की सीमा कैलनिग्राद से नहीं सटी है. इसके बावजूद हैकर्स ने रूसी सैनिकों के चेक सैनिकों पर हमले की खबर पोस्ट कर दी. ये पोस्ट चेक भाषा में पोस्ट की गई थी.

प्रधानमंत्री के अकाउंट हैक हुआ- चेक गणराज्य

चेक गणराज्य के प्रवक्ता ने खबर का खंडन किया और प्रधानमंत्री के अकाउंट हैक होने की जानकारी दी. इसके तुरंत बाद ही अकाउंट से पोस्ट भी हटा दी गई. दूसरे यूरोपीय (और नाटो) देशों की तरह ही चेक गणराज्य ने भी रूस के खिलाफ यूक्रेन को टैंक, तोप और गोला-बारूद से मदद की है. यही वजह है कि चेक गणराज्य की भी रूस से अदावत है. हैकर्स ने चेक गणराज्य के पीएम से रूस के हमले की पोस्ट के साथ ही अमेरिका के टैरिफ को लेकर भी एक पोस्ट की थी, उसे भी हटा लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
ईरान वॉर के बीच यूएई ने निकाला होर्मुज का जबरदस्त तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?
ईरान वॉर के बीच UAE ने निकाला होर्मुज का तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं

Embed widget