एक्सप्लोरर

COVID-19: चीन के बाद जापान में भी कोरोना का कहर, कोविड से मरने वालों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 16 गुना ज्यादा

Corona Update: पिछले साल दिसंबर के एक सप्ताह में अधिकतम 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस साल उसी समयसीमा में 420 लोगों ने जान गंवाई है.

Corona Death In Japan: चीन के अलावा जापान में भी कोरोना महामारी का कहर देखने को मिल रहा है. कोविड-19 का डेटा रखने वाली वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, बीते दिन जापान में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुईं. 326 लोगों ने जानें गंवाईं. एक और रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में कोरोना से मौत के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आया है. 

जापान में पिछले तीन महीनों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक है. मीडिया को यह जानकारी शनिवार (31 दिसंबर) को दी गई. जापान के राष्ट्रीय दैनिक द मेनिची के मुताबिक, इस साल की संख्या पिछले साल की तुलना में अलग पैमाने पर है. जापान वर्तमान में महामारी की अपनी आठवीं लहर से गुजर रहा है. 

पिछली साल की तुलना में हालात बेहद खराब
द मेनिची के मुताबिक, पिछले साल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक एक दिन में अधिक से अधिक 4 लोगों की मौत होती थी, जबकि सप्ताह में कुल 10 लोगों की मौत होती थी. वहीं, इस साल दिसंबर में एक दिन में अधिकतम 420 लोगों की मौत हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दैनिक मृत्यु- 3, 0, 1, 0, 0, 2 और 4 थी, जबकि साप्ताहिक आंकड़ा कुल 10 था.

इस साल तीन महीने में 11,853 मौतें
जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के आधार पर इस वर्ष इसी सप्ताह में 315, 339, 306, 217, 271, 415 और 420 मौतें हुईं. इस सप्ताह की बात करें तो कुल 2,283 लोगों की मौत हुई. रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक की तीन महीने की अवधि में महामारी पीक पर थी. पिछले साल उस समय 744 मौतें हुई थीं, जबकि इस साल समान समय पर आंकड़ा 11,853 है.

कोरोना महामारी से बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा
रिपोर्ट में बताया गया कि 90 और उससे अधिक उम्र के लोगों के मरने की संख्या 34.7 प्रतिशत थी, 80 से 90 के बीच की उम्र के लोगों का आंकड़ा 40.8 प्रतिशत है जबकि 70 से 80 के बीच की उम्र का 17 प्रतिशत था. कुल मिलाकर 70 से 90 आयु वर्ग के लोगों में 92.4 प्रतिशत मौतें हुईं. 

शनिवार को एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिले
जापान ने शनिवार (31 दिसंबर) को 1,07,465 नए कोरोनो वायरस मामलों की सूचना दी, जोकि 30 दिसंबर से 41,319 कम हैं. कोविड से संबंधित मौतों की संख्या 292 थी, जो इस सप्ताह 400 से अधिक के पहले के रिकॉर्ड उच्च स्तर से कम थी. जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो में शुक्रवार (30 दिसंबर) को 3,336 की कमी के साथ 11,189 नए मामले दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें- COVID-19: कोरोना से दहशत में दुनिया! अब कनाडा ने भी चीन से आने वालों के लिए सख्त किए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget