एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: सिंगापुर ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के जनवरी से टीकाकरण की योजना बनाई

Child Vaccination: बच्चे असुरक्षित हैं क्योंकि वे संक्रमण से बचाने वाले टीकाकरण के पात्र नहीं हैं. आमतौर पर उन्हें मास्क पहनने और सुरक्षित तरीके से Social Distancing करवाना काफी मुश्किल होता है

Child Vaccination In Singapore: सिंगापुर ने अगले साल जनवरी में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के विस्तार की उम्मीद जताई है. स्वास्थ्य मंत्रालय में चिकित्सा सेवा के निदेशक केनेथ माक ने शनिवार के यह जानकारी मीडिया के साथ साझी की है.

यहां कई मंत्रालयों के कार्यबल संवाददाता सम्मेलन में केनेथ ने कहा कि Covid-19 के कुल मामलों में 11.2 प्रतिशत मामले 12 साल से कम उम्र के बच्चों में देखने को मिले हैं. उन्होंने बताया कि चार सप्ताह पहले ही यही मामले 6.7 प्रतिशत थे. साथ ही में उन्होंने कहा कि सिंगापुर में इस Age Group के बच्चों के मामले में वृद्धि का ‘धीमा चलन’ देखने को मिल रहा है.

माक ने कहा कि 12 साल से 20 साल के लोगों के बीच मामलों का अनुपात “उस तरह से नहीं बदला है और यह लगातार चार से पांच प्रतिशत के बीच ही रह रहा है.” एक न्यूज एजेंसी ने माक के हवाले से जानकारी देते हुए कहा, “ये बच्चे असुरक्षित हैं क्योंकि वे अभी तक संक्रमण से बचाने वाले टीकाकरण के पात्र नहीं हैं और आम तौर पर उन्हें मास्क पहनने और सुरक्षित तरीके से शारीरिक दूरी के उपायों का अनुपालन करवाना काफी मुश्किल होता है." इनमें से कई बच्चों में ‘हल्का संक्रमण’ होता है. 

उन्होंने आगे कहा,"सिंगापुर में ऐसे बच्चों की ‘कम संख्या’ देखी गई है जिन्हें अधिक गंभीर संक्रमण या संक्रमण से होने वाली जटिलताओं के लिए Intensive Care Unit गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) की आवश्यकता पड़ी हो. उन्होंने कहा कि बच्चों में मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमआईएस-सी) के कुछ मामलों की जानकारी भी स्वास्थ्य मंत्रालय को दे दी गई है. 

माक ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में पांच से 11 साल के बच्चों को शामिल कर उनमें संक्रमण के खतरे को कम करने के संबंध में कोविड-19 रोधी टीकों पर विशेषज्ञ समिति के साथ काम कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विज्ञान प्राधिकरण (एचएसए) जरूरी नियामक स्वीकृतियों पर फाइजर के साथ भी काम करेगा.

यह भी पढें...

Covid-19 New Variant: श्रीलंका में मिला कोविड डेल्टा संस्करण का नया उप-वंश, वैक्सीनेटेड आबादी में भी है highly transmissible

Covid-19 Pandemic: वुहान मार्केट में Sea Food बेचने वाली महिला हो सकती है पहला ज्ञात कोविड केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget