एक्सप्लोरर

अमेरिका में डेल्टा की तुलना में Omicron Variant से हुई ज्यादा मौतें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

द सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका (America) में 1 लाख 54 हजार सात सौ पचास से अधिक नई मौतों के साथ 3 करोड़ 1 लाख 63 हजार से अधिक नए संक्रमणों की पुष्टि की गई है.

दुनियाभर में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से दहशत के बीच मामलों में कमी देखी जा रही है. कई देशों में ओमिक्रोन लहर (Omicron Wave) अब कम हो गई है. अमेरिका में भले ही ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामलों में कुछ कमी आई है लेकिन ये वेरिएंट डेल्टा की तुलना में ज्यादा घातक साबित हुआ है. अमेरिका में कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) की तुलना में ओमिक्रोन वेरिएंट से अधिक मौतें हुईं हैं. द सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में डेल्टा लहर से होने वाली मौतों की तुलना में ओमिक्रोन लहर में अधिक लोगों की जान गई है. पिछले साल 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण की सूचना दी थी.

अमेरिका में डेल्टा की तुलना में ओमिक्रोन से हुई ज्यादा मौतें

द सिएटल टाइम्स (The Seattle Times) की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 1 लाख 54 हजार सात सौ पचास से अधिक नई मौतों के साथ 3 करोड़ 1 लाख 63 हजार से अधिक नए संक्रमणों की पुष्टि की गई है. तुलनात्मक रूप से 2021 में 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट के उछाल के सबसे खराब अवधि को कवर करते हुए देश ने 1 लाख 32 हजार 600 से अधिक मौतों के साथ 1 करोड़ 9 लाख 17 हजार 500 से अधिक संक्रमणों की पुष्टि हुई. ओमिक्रोन वेरिएंट से लहर के दौरान मौतों की संख्या समान-लंबाई वाले डेल्टा अवधि की तुलना में करीब 17 फीसदी अधिक है. 

कई देशों में कम हो रहे हैं ओमिक्रोन के नए केस

दुनियाभर में अबतक 42.49 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 महामारी (Covid-19) से संक्रमित हो चुके हैं. वही कई देशों में ओमिक्रोन के नए मामलों में काफी गिरावट देखी जा रही है जिसके बाद से कोरोना को लेकर जारी पाबंदियों को हटा दिया गया है. अमेरिका में ओमिक्रोन से संबंधित मामले घट रहे हैं. अमेरिका के कई राज्यों में कोविड-19 के मामले कम होने की वजह से पाबंदियों को हटाया जा रहा है. वहीं अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के अगले चरण से निपटने को लेकर तैयारियां जारी है. मास्क पहनने, भीड़ भाड़ से बचने और टेस्टिंग क्षमता को लेकर कई देशों में नई गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, कहा- यही है UP में कानून व्यवस्था की कहानी

अमेरिकी महिला की दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी, डॉक्टरों ने शरीर से निकाले तीन जिंदा कीड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget