एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: अमेरिका से राहत भरी खबर, 24 घंटे में मौत का आंकड़ा एक महीने में सबसे कम

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से एक तिहाई सिर्फ अमेरिका से ही हैं. संक्रमण से दुनियाभर में एक चौथाई मौतें सिर्फ अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: कोविड-19 ने सबसे ज्यादा कहर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में दिखाया है. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 12 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. इस बीच अमेरिका से एक राहत भरी खबर सामने आयी है.

पिछले 24 घंटे में मौत का आंकड़ा पिछले एक महीने में सबसे कम आया है. बीते 24 घंटे में अमेरिका में 1,015 लोगों की मौत हुई है. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 69,921 लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या रविवार सुबह तक बढ़कर 12 लाख 12 हजार 835 हो गई. वहीं कुल 69,921 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि एक लाख 88 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 327,374 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 24,944 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 129,345 कोरोना मरीजों में से 7,951 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

साल के अंत तक अमेरिका के पास कोविड-19 वैक्सीन होगी: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया है कि इस साल के अंत तक देश के पास कोविड-19 वैक्सीन होगी. ट्रंप ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि साल के अंत तक हमारे पास वैक्सीन होगी." अब तक अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जनवरी 2021 तक कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होनी की बात कही है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहते है कि अमेरिका किसी भी अन्य देश से पहले वैक्सीन को बना ले तो उन्होंने कहा, "मुझे इसकी परवाह नहीं, मुझे बस वैक्सीन चाहिए जो काम करे." उन्होंने कहा कि अगर कोई और देश वैक्सीन बना लेता है तो वह उसकी सराहना करेंगे.

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में एक लाख लोगों की हो सकती है मौत अमेरिका और आस्ट्रेलिया ने भारत से की चीन के खिलाफ मजबूती से स्टैंड लेने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget