एक्सप्लोरर

पाकिस्‍तान अपनी बदहाली के लिए खुद है जिम्‍मेदार, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट- सबसे भ्रष्‍ट देशों में से एक है यह मुल्‍क

पाकिस्तान दुनिया के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रों में एक है, जो भ्रष्टाचार बोध सूचकांक में सुधार करने में विफल रहा है. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में भारत को पाकिस्‍तान से काफी बेहतर दिखाया गया है.

Corruption In Pakistan: पाकिस्‍तान में आर्थिक बदहाली से अर्थव्‍यवस्‍था चौपट होती जा रही है. उसका रुपया डॉलर की तुलना में आए रोज गिर रहा है. वहीं, आमजन को खाने के लाले पड़े हैं. पाकिस्‍तानी हुक्‍मरान बड़े-बड़े देशों से आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे हैं. बहुत से लोगों को पाक के बिगड़ते हालातों की वजह नहीं समझ आ रही है. ऐसें में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) की रिपोर्ट से इस वजह को समझा जा सकता है.

भ्रष्‍टाचार में पाक है आगे, इसलिए बदहाली भी ज्‍यादा

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में उन 10 देशों को शामिल किया गया है जो भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (CPI) में निचले पायदान पर आए हैं. इस रिपोर्ट में साल 2022 की रैंकिंग में पाकिस्‍तान को सबसे कम रैंकिंग मिली है. इससे पहले ऐसी खराब रैंकिंग 2012 में मिली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अभी भी दुनिया के सबसे भ्रष्ट राष्ट्रों में से एक है, जो भ्रष्टाचार बोध सूचकांक में सुधार करने में विफल रहा है.

लगातार बिगड़ रही पाक की ये रैंकिंग 

बता दें कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की तरफ से हर साल भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corrution Perceptions Index) को जारी किया जाता है. इस इंडेक्‍स को संस्‍था की तरफ से पब्लिक सेक्‍टर में मौजूद भ्रष्‍टाचार (Corruption) के स्‍तरों के आकलन के बाद तैयार किया जाता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान की स्थिति बेहद ही खराब है. इसे 2018 में 180 में से 117 रैंकिंग मिली थी, जो पिछले सालों में और गिरती चली गई. 2021 में पाकिस्‍तान 140वें स्‍थान पर आ गया. उसके बाद साल 2022 में भी पाकिस्‍तान को वही रैंकिंग दी गई.

भारत की स्थिति पाक से काफी बेहतर

अगर इस मामले में पाकिस्‍तान की भारत से तुलना की जाए तो हम उससे काफी बेहतर हैं. भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (CPI) में  भारत और बांग्‍लादेश को क्रमश: 85वीं और 147वीं रैकिंग मिली है. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट में पाकिस्‍तान का CPI स्‍कोर 27 अंकों तक आ गया है, जबकि उससे पहले यह 28 था. इसके साथ ही पाकिस्‍तान उन देशों की लिस्‍ट में आ गया है जहां पर भ्रष्‍टाचार बढ़ता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: म्यांमार में जुंटा चुनाव कराने की तैयारी में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- भड़क सकती है हिंसा, इसके विरोध में आगे आए विश्व बिरादरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget