एक्सप्लोरर

Coronavirus: दुनियाभर में अबतक एक लाख 14 हजार की मौत, जानें अमेरिका-इटली समेत बाकी देशों का आंकड़ा

सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं. मौत के मामले में इटली दूसरे नंबर पर हैं. जानें किन-किन देशों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 18 लाख के पार पहुंच गई है. जबकि अबतक एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वेबसइट वल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1,853,155 पहुंच गई है. वहीं, 114,247लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं. मौत के मामले में इटली दूसरे नंबर पर हैं. जानें किन-किन देशों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.

न्यूयार्क में 24 घंटे में 758 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यूयार्क राज्य में बीते 24 घंटे में 758 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई. न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा कि संख्या में बहुत अधिक कम तो नहीं लेकिन कुछ कमी तो आई है. 11 अप्रैल को संक्रमण से 758 लोगों की मौत हुई. राज्य में कोविड-19 से 1,80,458 से अधिक लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 9,385 है. जबकि पूरे अमेरिका में मृतकों की संख्या 22,115 और संक्रमण के मामलों की संख्या 560,433 हो गई है.

Coronavirus: देश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 300 के पार, पिछले 24 घंटे में हुई 35 लोगों की मौत

इटली में अबतक 19,899 लोगों की मौत

अमेरिका के बाद इटली दूसरे नंबर पर महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश है, जहां 19,899 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,56,363 मामले दर्ज किए गए हैं. इटली में अभी तक 34,211 लोग इस महामारी से लड़कर ठीक हो चुके हैं. इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई. नागरिक सुरक्षा सेवा ने 431 मौत दर्ज की है, जो 19 मार्च से सबसे कम है.

फ्रांस में 14,393 लोगों की मौत

फ्रांस में इस महामारी ने 14,393 लोगों की जान ले ली है और कुल 132,591 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं. हालांकि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है. मंत्रालय ने कहा कि बीते एक दिन में 315 लोगों की मौत हुई है. इससे एक दिन पहले 345 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है.

ब्रिटेन में 10,612 लोगों की मौत

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते 10,612 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल 84,279 मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाये जाने के बाद लंदन के सेंट थॉमस हॉस्पिटल में भर्ती किये गये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका देश कोरोना वायरस को ‘‘हराएगा.’’

स्पेन में कोविड-19 से 17,209 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 166,831 मामले दर्ज किए गए हैं.

चीन में अब तक 3,341 लोगों की मौत

चीन में अब तक इस महामारी से 3,341 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल 82,160 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से 77,663 लोग ठीक हो चुके हैं. चीन में कोई और मौत होने की खबर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget