एक्सप्लोरर

Coronavirus: WHO ने भारत को चेताया, कहा- जल्द नहीं मिलने वाली रामबाण दवा, सतर्क रहने की जरूरत

WHO ने ब्राजील और भारत में कोरोना की बढ़ती स्थिति पर चिंता जताई है.उसने कहा है कि कोविड-19 का अभी गारंटी के साथ इलाज संभव नहीं है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को चेताया कि वैक्सीन की मजबूत दावेदारी के बावजूद कोविड-19 का प्रभावकारी इलाज का रास्ता अभी दूर है. WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि स्थिति अभी सामान्य होने में काफी वक्त लगेगा.

कोविड-19 वैक्सीन पर WHO का बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ कुछ वैक्सीन के नतीजे उम्मीद के मुताबिक मिले हैं लेकिन शायद कोविड-19 के प्रभावी इलाज की मंजिल तक नहीं पहुंचा जा सकता. दुनिया के हालात सामान्य होने में अभी बहुत वक्त लगेगा. WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस और आपातकालीन प्रमुख माइक रायन ने दुनिया की सरकारों पर जोर दिया कि उन्हें सख्त कदम उठाने होंगे. मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोना और जरूरत पड़ने पर टेस्ट कराने के उन्होंने उपाए सुझाए.

जिनेवा में WHO के मुख्यालय से वर्चुअल न्यूज ब्रीफिंग के जरिए उन्होंने कहा, "सभी लोग और सरकारों तक ये संदेश बहुत स्पष्ट है यानी 'हर मुमकिन कदम उठाएं'. बहुत सारी वैक्सीन इस वक्त तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोगों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए बन जाएंगी. मगर इसके बावजूद इस वक्त कोरोना का कोई रामबाण इलाज नहीं है और शायद कभी होगा भी नहीं." WHO ने बताया कि अभी हालात सामान्य होने में और वक्त लग सकता है.

ब्राजील और भारत की स्थिति पर जताई चिंता

रायन ने ब्राजील और भारत जैसे देशों में ट्रांसमिशन रेट ज्यादा है और उन्हें बड़ी जंग के लिए तैयार रहना चाहिए. अभी इससे बाहर निकलने का रास्ता लंबा है और इसमें प्रतिबद्धता की जरूरत है. WHO ने आगे बताया कि चीनी और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की बड़ी टीम वुहान जाएगी और वहां वायरस की उत्पत्ति के बारे में शोध करेगी. 10 जुलाई को चीन के दौरे पर गई WHO की टीम ने अपना मिशन पूरा कर लिया है. जिससे कोरोना वायरस के इंसानों तक पहुंचने के बारे में शोध को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. हालांकि समय और टीम के बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है. टेड्रोस ने कोविड-19 पीड़ित महिलाओं से ब्रेस्ट फीडिंग कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलती है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, अब एच-1 बी वीजा प्रणाली का नहीं हो सकेगा दुरुपयोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की Tik-Tok को चेतावनी, कहा- 15 सितंबर तक बेचो कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget