एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस संकट के बीच क्या इस बार हो पाएगा हज? जानिए- सऊदी अरब की अपील

सऊदी अरब के मंत्री ने दुनिया भर के मुसलमानों से खास अपील की है.उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट के बीच हज यात्रा को स्थगित करें.

कोरोना वायरस का खतरा अब हज पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है. दुनिया भर से मुसलमान साल भर में एक बार विशेष समय पर हज के लिए सऊदी अरब जाते हैं. मगर इस बार उनके लिए इस्लाम की अहम इबादतों में से एक को अदा करना मुश्किल लग रहा है.

कोरोना संकट के बीच नहीं हो पाएगा हज ? 

मंगलवार को सऊदी अरब के हज मंत्री मोहम्मद बिन्तेन ने मुसलमानों से इस बार हज की तैयारियां स्थगित करने की अपील की है. ऐसा उन्होंने अपने शहरों में कोरोना वायरस के फैलने के डर के चलते कहा है. इस साल जुलाई और अगस्त महीने तक हज पर जानेवाले तीर्थ यात्रियों की तादाद करीब 2 मिलियन बताई जा रही है. इससे पहले सऊदी अरब ने उमरा को निलंबित करने का फैसला लिया था. मंत्री ने बताया कि खास वक्त तक उमरा के लिए जिन लोगों ने वीजा ले रखा था उनकी रकम लौटा दी जाएगी.

मंत्री ने की हज यात्रा स्थगित करने की अपील  

कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से लोगों को मक्का-मदीना और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में दाखिल होने से रोका जा रहा है. मुल्क भर में करीब 10 लोगों की जान संक्रमण के चलते चली गई है जबकि 1563 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित बताए जा रहे हैं. मोहम्मद बिन्तेन ने सरकारी टेलीविजन चैनल से बात करते हुए कहा, "सऊदी अरब हज और उमरा के लिए आनेवालों के स्वागत को तैयार है. मगर वर्तमान संकट में हम तीर्थ यात्रियों और अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा को लेकर भी चिंतित हैं. लिहाजा सभी देशों के मुस्लिम भाइयों से अपील की जाती है कि हालात ठीक होने तक हज का इंतजार करें.

आपको बता दें कि अब तक सऊदी अरब ने अभी हज को पूरी तरह से रोका नहीं है, बल्कि अभी इंतजार करने को कहा है. इसका सीधा मतलब ये है कि अगर हालात सुधरते हैं तो इस बार भी हज की इजाजत दी जा सकती है और अगर हालात जस के तस बने रहे तो शायद मक्का की इतिहास में पहला मौका होगा जब पूरी दुनिया के लोग हज के मौके पर इकट्ठा नहीं हो पाएंगे.

सोनिया गांधी ने PM मोदी को घेरा, कहा- लॉकडाउन का फैसला बिना तैयारी के लिया, लोगों को हो रही है दिक्कत

Lockdown: जम्मू पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget