एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस : दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित, 2800 लोगों की मौत

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है तथा इस जानलेवा संक्रामक बीमारी से 44 और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही कुल मृतक आंकड़ा 2,788 पहुंच गया है. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

बीजिंग: चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रामक बीमारी को कोविड-19 नाम दिया है. बृहस्पतिवार को चीन से कोरोना वायरस के 327 नए मामले सामने आए. हालांकि एक महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस से रोज संक्रमित पाए गए लोगों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है. दो लोगों की मौत बीजिंग में और एक व्यक्ति की मौत शिनजियांग में हुई. चीन में कुल 78,824 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए चीन में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं जबकि अन्य देशों में इसके मामले बढ़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस महामारी 'निर्णायक मोड़' पर है. महामारी का प्रकोप कम होने के बीच अब चीनी अधिकारियों की आलोचना शुरू हो गई है जिन्होंने इसे दबाने के प्रयास किए. आधिकारिक मीडिया ने भी बृहस्पतिवार को इस तरह की निंदा की, जो अपने आप में असामान्य है. कोरोना वायरस के शुरुआती मामले पिछले वर्ष दिसंबर में सामने आए थे और जनवरी के मध्य तक इसने गंभीर रूप ले लिया. सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें इस मामले में हुई खामियों को उजागर किया गया. वुहान भेजे गए विशेषज्ञों के समूह में शामिल महामारी विशेषज्ञ झांग नाशान ने कहा कि हालात बेहतर हो सकते थे यदि संक्रमण पर काबू करने के उपाय पहले कर लिए गए होते. इससे पहले, महामारी को रोकने में नाकाम रहने का ठीकरा कई अधिकारी एक दूसरे पर फोड़ चुके हैं. अब बीजिंग में शुक्रवार को प्रत्येक देश की सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए ताजा आंकड़ें पेश किए गए हैं जो इस प्रकार हैं . चीनी मुख्यभूमि : 78,824 मामले, 2788 मौतें हांगकांग : 92 मामले, दो मौतें मकाऊ : 10 मामले दक्षिण कोरिया : 2022 मामले, 13 मौतें जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 918 मामले, आठ मौतें इटली : 650 मामले, 15 मौतें ईरान : 254 मामले, 26 मौतें सिंगापुर : 96 मामले अमेरिका : 60 मामले कुवैत : 43 मामले थाईलैंड : 40 मामले बहरीन : 33 मामले ताइवान : 32 मामले, एक मौत ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले मलेशिया : 23 मामले जर्मनी : 21 मामले फ्रांस : 38 मामले, दो मौतें स्पेन : 17 मामले वियतनाम : 16 मामले ब्रिटेन : 15 मामले संयुक्त अरब अमीरात : 19 मामले कनाडा : 14 मामले इराक : 6 मामले रूस : 5 मामले स्विट्जरलैंड : 5 मामले ओमान : 6 मामले फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत भारत : 3 मामले क्रोएशिया : 3 मामले यूनान : 3 मामले इजराइल : 3 मामले लेबनान : 3 मामले पाकिस्तान : 2 मामले फिनलैंड : 2 मामले ऑस्ट्रिया : 2 मामले स्वीडन : 7 मामले मिस्र : 1 मामला अल्जीरिया : 1 मामला अफगानिस्तान : 1 मामला नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला जॉर्जिया : 1 मामला एस्टोनिया : 1 मामला बेल्जियम : 1 मामला नीदरलैंड : 1 मामला रोमानिया : 1 मामला नेपाल : 1 मामला श्रीलंका : 1 मामला कंबोडिया : 1 मामला नॉर्वे : 1 मामला डेनमार्क : 1 मामला ब्राजील : 1 मामला ये भी पढ़ें: Corona Virus Update: चीन में 2 हजार 744 लोगों की मौत, नए मामलों में दर्ज की गई गिरावट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से बड़ी अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजने को कहा वॉरशिप
Live: युद्ध के बीच ट्रंप की दूसरे देशों से अपील, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भेजने को कहा वॉरशिप
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
US Iran War: ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों बाद होने वाला है अटैक?
ईरान ने लोगों को UAE के बंदरगाह छोड़ने की दी चेतावनी! कुछ ही घंटों बाद होने वाला है अटैक?
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget