एक्सप्लोरर

Coronavirus: प्रतिबंधों में ढील के बाद चीन में तेज हुई मैन्युफैक्चरिंग

हालांकि एक उद्योग समूह ने कहा है कि अर्थव्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है.चीन के फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग ने भी इस बात को माना है.

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के साथ ही विनिर्माण गतिविधियां तेज हो गई हैं. एक सरकारी सर्वेक्षण में मंगलवार को यह बात कही गई. हालांकि एक उद्योग समूह ने कहा है कि अर्थव्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है.

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी कहा है कि उसने कोरोना वायरस को काबू में कर लिया है और इसके बाद वहां अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश तेज हो गई है. दूसरी ओर अमेरिका और दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.

चीन के सांख्यिकी ब्यूरो और फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग का क्रय प्रबंधन सूचकांक फरवरी के रिकॉर्ड निचले स्तर 35.7 से बढ़कर 52 हो गया. 100 अंकों के इस पैमान पर 50 से अधिक अंक यह दर्शाते हैं कि गतिविधियां बढ़ रही हैं. दूसरी ओर निजी क्षेत्र अर्थशास्त्रियों के एक संगठन ने चेतावनी दी कि अर्थव्यवस्था अभी भी चुनौतियों का सामना कर रही है क्योंकि विनिर्माताओं को फिर से आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करना होगा.

चीन के फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग ने भी इस बात को माना है. उसने एक बयान में कहा, ''ताजा आंकड़ों से यह संकेत नहीं मिलता है कि आर्थिक गतिविधि पूरी तरह से ठीक हो गई है.'' उसने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए घरेलू मांग बढ़ाने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस संकट के चलते गूगल का फैसला, नहीं मनाएगा अप्रैल फूल दिवस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget