एक्सप्लोरर

कोविड-19 के इलाज में हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर चौंकानेवाला खुलासा

कोरोना वायरस से फैली महामारी का इलाज ढूंढने की कोशिश जारी है.अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से मलेरिया की दवा पर कुछ उम्मीद जगी थी.मगर विशेषज्ञों ने कोविड-19 के इलाज में इसे संतोषजनक नहीं पाया.

अमेरिका में हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन दवा का परीक्षण नाकाम साबित हुआ है. विशेषज्ञों को इलाज के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले. विपरीत नतीजे  सामने आने के  बाद उन्होंने चेतावनी जारी कर दवा से परहेज बरतने को कहा है.

दुनिया कोरोना वायरस महामारी से कराह रही है. वैज्ञानिक इलाज ढूंढने में सबसे तेजी दिखा रहे हैं. मेडिकल साइंस के सामने पैदा हुई चुनौतियों को हल करने में विशेषज्ञ लगे हुए हैं. जानलेवा वायरस से पैदा हुए संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 के इलाज में मलेरिया की दवा हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन के कारगर होने का दावा कर दुनिया को चौंका दिया था. इसके बाद कई देशों ने इस दवा का परीक्षण करना शुरू कर दिया. मगर चंद दिनों में ही रोगियों पर इस दवा के ट्रायल से पता चला कि ये नुकसानदेह है. यानी बजाय फायदा पहुंचाने के ये दवा कोविड-19 मरीजों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है. उसके बाद उन्होंने इस दवा का इस्तेमाल बंद कर दिया. खुद अमेरिका में हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन दवा का परीक्षण दावे के ठीक विपरीत साबित हुआ.

मेल ऑनलाइन के मुताबिक अमेरिकी विशेषज्ञों के किए गए शोध से खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस के मरीजों को हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन दवा देने पर वायरस के कारण मरीज की मौत की आशंका बढ़ जाती है. शोध में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के विशेषज्ञों ने 368 रोगियों का हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन के जरिए इलाज करने की कोशिश की. जबकि उतनी संख्या यानी 368 कोविड-19 रोगियों का स्टैंडर्ड तरीके पर इलाज किया. दोनों तरीके से इलाज करने पर पता चला कि जिन मरीजों को हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन दिया जा रहा  उनमें 28 फीसद की मौत हो गई. जबकि स्टैंडर्ड तरीके से जिनका इलाज हो रहा था उनमें सिर्फ 11 फीसद मरीजों की जान गई. शोध में हाइड्रो क्सीक्लोरोक्वीन दवा से मरीजों को अतिरिक्त नुकसान उठाने का पता चला. शोध में शामिल सभी बुजुर्ग थे और दोनों ग्रुप में आयु का अनुपात लगभग बराबर-बराबर था. नतीजे सामने आने के बाद अमेरिकी विशेषज्ञों ने दवा के बारे में चेतावनी जारी कर दी है. इसके अलावा अस्पतालों को दवा के इस्तेमाल से दूर रहने की हिदायत भी दी है.

COVID-19: महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 8500 के पार, एक दिन में 27 लोगों की मौत

विवादों वाले चीनी रैपिड टेस्ट किट से अब ICMR ने झाड़ा पल्ला, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget