एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क: एक दिन में 799 लोगों की मौत, नहर की शक्ल वाले कब्रगाहों में एक साथ कई शव दफनाए गए

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर ढा रखा है. यहां दो दिन से लगातार 700 से ज्यादा लोगों की मौत के आंकड़े सामने आ रहे हैं. हालात ये हैं कि नहर की शक्ल वाले कब्रगाहों में एक साथ कई शव दफनाए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: अमेरिका में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है. न्यूयॉर्क में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के रिकॉर्ड 799 मामले सामने आए. इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को भी 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं पिछले शुक्रवार को कोरोना से 779 लोगों ने अपनी जान गंवाई.

इस महामारी से लगातार हो रहीं मौत के बाद राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा, "9/11 आतंकवादी हमले में 2,753 लोग मारे गए थे, जिसे न्यूयॉर्क के इतिहास में सबसे काला दिन माना जाता है, लेकिन कोरोना वायरस संकट न्यूयॉर्क में अबतक 7,067 लोगों की जान ले चुका है." उन्होंने कहा, "यह बहुत हैरान, दुखी और बेचैन करने वाला है. मेरे पास इसे बयां करने के लिये शब्द नहीं है."

नहर की शक्ल वाले कब्रगाहों में एक साथ कई शव दफनाए गए

अमेरिका के न्यू यॉर्क में कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए एक नहर के शक्ल की कब्र खोदी गई है. मशीनों से ये कब्र खोदी गई है और इसमें ताबूत भी मशीनों से ही रखा जा रहा है. शहर से दूर किसी द्वीप पर कोरोना से हुई मौतों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जहां दूर-दूर तक किसी का नामो निशान नहीं है, सिर्फ ताबूत को कब्र में डालने वाले लोग ही दिखाई दे रहे हैं.

पढ़ें- Coronavirus: देश में कुल 6412 लोग संक्रमित, पिछले 24 घंटे में 678 नए मामले आए, 33 की मौत दुनियाभर में 90 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से गुरुवार को कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 90,000 को पार कर गया. मौत के कुल 90,938 मामलों में से आधे से ज्यादा बुरी तरह प्रभावित इटली, स्पेन और अमेरिका से आए हैं. इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है. इसके बाद स्पेन में 15,238 लोगों ने दम तोड़ा है. अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,830 लोगों की जान ले ली. फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है.

पढ़ें- जानिए- भारत में 10 लाख में कितने लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, दुनिया के मुकाबले ज्यादा है या कम

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चिंता

दुनिया के शक्तिशाली देश कोरोना वायरस के कारण हुए आर्थिक पतन और मानव त्रासदी का सामना करने को लेकर गुरुवार को संघर्ष करते दिखे. अमेरिका और यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों और इससे हुई मौतों के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में महामारी को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई. वहीं दूसरी ओर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय यूनियन के वित्त मंत्रियों ने वायरस से बुरी तरह प्रभावित यूनियन के सदस्य देशों इटली और स्पेन को उबारने के तरीकों पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: अमेरिका में 16 हजार से ज्यादा मौत, अकेले न्यूयॉर्क में 7 हजार से अधिक लोगों की COVID-19 ने ली जान कोरोना कहर के 100 दिन: दुनिया भर में मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 95 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget