एक्सप्लोरर

Coronavirus: पाकिस्तान में अबतक साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 68 हजार मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अबतक कई जन प्रतिनिधि वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.गिलगित बालतिस्तान में 1278 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 813 मामले हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद रविवार को साढ़े तीन हजार के पार चली गई. वहीं, सिंध प्रांत की सरकार के प्रवक्ता मुर्तज़ा वाहब के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वाहब की जांच रिपोर्ट शनिवार को आई थी. उन्हें खुद को घर में पृथक कर लिया है. 'द न्यूज़ इंटरनेशनल' ने वाहब के हवाले से कहा कि उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिख रहा और वह ठीक महसूस कर रहे हैं.

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 813 मामले

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 4,951 नए मामले सामने आए. इस दौरान 119 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 3,501 हो गया है. संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सिंध प्रांत में हैं, जहां 67,353 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हुए हैं. पंजाब में 65,739, खैबर पख्तूनख्वा में 21,444, इस्लामाबाद में 10,662, बलूचिस्तान में 9,328, गिलगित बालतिस्तान में 1278 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 813 मामले हैं.

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले 

मुल्क में 67,892 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं. अधिकारियों ने 1,071,642 नमूनों की जांच की है. पिछले 24 घंटे में ही 28,855 नमूनों की जांच की गई है. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अबतक कई जन प्रतिनिधि वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.

पाकिस्तान में एक प्रांतीय मंत्री समेत कम से कम चार जन प्रतिनिधियों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री सैयद अमीन-उल-हक के 16 जून को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. सिंध की महिला बाल विकास मंत्री सैयदा शैहला रज़ा के भी जानलेवा संक्रमण से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी 13 जून को संक्रमित पाए गए थे.

शहबाज़ शरीफ 11 जून को संक्रमित पाए गए

विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के प्रमुख शहबाज़ शरीफ 11 जून को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए. रेलवे मंत्री शेख रशीद अहमद समेत अन्य नेताओं में भी वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें-

LAC पर चीन को जवाब देने के लिए सेना को मिली खुली छूट, सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री की मीटिंग में हुआ फैसला

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
19 साल की गर्लफ्रेंड का मर्डर कर भाग रहा था भारतीय छात्र, जर्मनी एयरपोर्ट पर दबोचा
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget