एक्सप्लोरर

COVID 19: लौट रहा है कोरोना, इन देशों में बढ़ गई टेंशन, एयरपोर्ट पर लागू किए गए कड़े नियम

Coronavirus Alert: दक्षिण पूर्व एशिया में सरकारें कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रहीं हैं. कई जगहों पर पुराने उपायों को वापस लागू करने का फैसला किया है.

Covid-19: देश और दुनिया में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है. जिसे देखते हुए दक्षिण पूर्व एशिया में सरकारें कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रहीं हैं. कई जगहों पर कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए पुराने उपायों को वापस लागू करने का फैसला किया है. जिसमें एयरपोर्ट पर तापमान स्कैनर और लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है. 

पूर्व एशिया की सरकारों ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लोगों से एयरपोर्ट पर फिर से मास्क पहनने और बुखार जैसे लक्षण होने पर यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारें कई तरह के रोगाणुओं, जैसे कि कोविड वेरिएंट, फ्लू, निमोनिया और अन्य सांस के रोग पैदा करने वालों को धीमा करने का लक्ष्य रख रही हैं.

सिंगापुर की सरकार कोरोना को लेकर चिंतित 

इससे पहले सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के तेजी फैलने को लेकर चिंता जाहिर की थी. मंत्रालय ने माना था कि कोविड 19 के मामलों में बढ़ोतरी के कई कारण हो सकते हैं. सरकार ने इस बात को लेकर भी चिंता जाहिर की थी कि साल के अंत में यात्रा और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा और सामुदायिक संपर्क में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में कोविड-19 को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह तेजी के साथ फ़ैल सकता है. 

इंडोनेशिया में बढ़ रहे मामले 

स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने बुधवार को बताया कि इंडोनेशिया में कुछ स्थानों पर जांच के लिए थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं. इनमें जकार्ता का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बाटम नौका टर्मिनल भी शामिल हैं. यहां भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से आग्रह किया है कि वे उन क्षेत्रों की यात्रा स्थगित कर दें, जहां कोविड-19 मामलों में वृद्धि हो रही है. 

इसके साथ ही मलेशिया में, एक सप्ताह में कोविड के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं. मलेशिया में अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोई बोझ नहीं पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद में हुई सुरक्षा चूक के पीछे खालिस्तानी आतंकी पन्नू का हाथ? पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने क्यों कहा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget