एक्सप्लोरर

China ने एकबार फिर दिखाई दादागिरी, बांग्लादेश से बिना पूछे विदेश मंत्री की यात्रा तय की, बदले में मुंह की खानी पड़ी

World News: चीन के विदेश मंत्री वांग यी बांग्लादेश की दो दिनी यात्रा पर है. चीन को बांग्लादेश के एतराज के बाद वांग यी की यात्रा की तारीख बदलनी पड़ी.

Wang Yi Bangladesh Visit: ताइवान (Taiwan) और अमेरिका (America) के खिलाफ आक्रामक रुख दिखा रहे चीन (China) की एक और दादागिरी सामने आई है. चीन ने अपने विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) की बांग्लादेश (Bangladesh) यात्रा मेजबान देश से पूछे बिना ही तय कर दी लेकिन उसे इस फैसले पर भी मुंह की खानी पड़ी. बांग्लादेश ने कहा कि जिस वक्त चीन के विदेश मंत्री आना चाहते है, उस समय उसके विदेश मंत्री देश में ही नहीं होंगे. इस पर चीन को वांग यी की बांग्लादेश यात्रा की तारीख बदली पड़ी. ताजा जानकारी के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज और कल यानी 7-8 अगस्त को बांग्लादेश की यात्रा पर रहेंगे. चीन के विदेश मंत्री की बांग्लादेश यात्रा की तारीख बदलना उसके लिए अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती तक कहा जा रहा है. 

तारीख प्रकरण पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल ने कहा कि जिस दिन चीनी विदेश मंत्री ढाका आना चाहते थे, उस दौरान वह न्यूयॉर्क और कंबोडिया में अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा पर होंगे, इसलिए तारीख बदलने का अनुरोध किया गया. बता दें कि बांग्लादेश में चीन निवेश करता है. चीनी निवेश में इजाफा बताया जा रहा है. वांग यी की बांग्लादेश यात्रा कंबोडिया और मंगोलिया समेत कुछ आसियान देशों में उनके दौरे का हिस्सा है. 

यह भी पढ़ें- Bangladesh Hikes Fuel Prices: बांग्लादेश ने 51.7% बढ़ाया पेट्रोल-डीजल का रेट, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक से मांगे पैसे

ढाका में वांग यी का कार्यक्रम

चीनी विदेश मंत्री का विमान आज शाम छह बजे ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा. बांग्लादेश के कृषि मंत्री डॉक्टर अब्दुर रज्जाक वांग यी का स्वागत करेंगे. ढाका में वांय यी बाग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री एके अब्दुल से कल मुलाकात करेंगे. वांग यी आपदा प्रबंधन और संस्कृति से जुड़े कुछ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Israeli Airstrikes: गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहादियों पर इजराइल की एयर स्ट्राइक जारी, मरने वालों की संख्या पहुंची 24

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget