एक्सप्लोरर

China Spy Balloon: अमेरिका के ऊपर दिखा चीन का जासूसी बैलून! विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने टाला बीजिंग दौरा, चीन दे रहा सफाई

Antony Blinken Postpones China Visit: अमेरिका के ऊपर चाइनीज स्पाई बैलून दिखने की घटना पर चीन ने माना कि बैलून उसी का था, लेकिन चीन ने यह भी कहा है कि वो सिविल यूज बैलून था, जो गलती से उधर चला गया.

US China Tention: अमेरिका के मोंटाना शहर में चीन (China) का संदिग्ध जासूसी गुब्बारा (Chinese Spy Balloon) देखे जाने के बाद से अमेरिका और चीन के बीच तनाव पैदा होने की आशंका है. मोंटाना में अमेरिकी एयरफोर्स (US AirForce) का स्पेशल बेस है, जहां से इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल ऑपरेट की जाती हैं. पूरे अमेरिका में ऐसे 3 ही एयरबेस हैं. पेंटागन (Pentagon) का दावा है चीन ने इस बैलून को जासूसी के लिए भेजा. वहीं, चीन का कहना है कि वो सिर्फ एक सिविल बैलून था.

चाइनीज बैलून नजर आने के बाद शुक्रवार की शाम को अमेरिका से एक और अहम खबर आई. खबर है कि अब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन (Antony Blinken) चीन नहीं जाएंगे. उन्होंने अमेरिकी एयरबेस के ऊपर चीनी बैलून दिखने के बाद अपनी चीनी यात्रा पोस्टपोन कर दी है. हालांकि, अभी अमेरिकी विदेश विभाग के हवाले से इसकी पुष्टि नहीं की गई.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात कर सकते थे. ये 6 साल में पहली बार था, जब कोई अमेरिकी विदेश मंत्री चीन के दौरे पर जाने वाला था. हालांकि अब यह यात्रा चीनी करतूत सामने आने के बाद खटाई में पड़ गई है.

पेंटागन ने कहा- निगरानी के लिए भेजा गया था बैलून

अमेरिका के एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब ब्लिंकेन नहीं चाहते कि चीनी अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों में बैलून का विषय हावी हो. एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए ब्लूमबर्ग न्यूज ने भी ऐसी रिपोर्ट छापी, जिसमें कहा गया है कि ब्लिंकेन की यात्रा स्थगित कर दी जाएगी.

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाइनीज बैलून दिखने पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन चीनी सफाई की समीक्षा कर रहा है. पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी पैट राइडर ने कहा- चीन का स्पाई बैलून नॉर्थ वेस्टर्न सिटी मोंटाना में देखा गया है. पेंटागन ने दावा किया है कि इसे अमेरिका में निगरानी के लिए भेजा गया.

यह भी पढ़ें: रूस के खिलाफ जर्मनी का खतरनाक लेपर्ड-2 टैंक हासिल करना चाहता है यूक्रेन, जानें क्या है इस टैंक में खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget