एक्सप्लोरर

चीन में बिल्लियों को खिलाई जा रही कोरोना की दवाई, जानें क्यों?

Covid-19 Pills For Pets: एफआईपी फेलिन कोरोना वायरस की वजह से होता है. ये सफेद रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करता है और बिल्ली के पूरे शरीर में फैल जाता है.

Corona Pills To Pets: चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (hMPV) वायरस ने दुनिया में हलचल पैदा कर दी है. इस वायरस ने लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, जब इसी देश से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया था. इन सब के बीच चीनी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जानवरों को कोरोनो की दवाई खिलाई जा रही है.

स्थानीय चीनी मीडिया आउटलेट जिमियान के मुताबिक, चीन में बिल्ली के मालिक अपनी बिल्लियों को फेलिन इंफेक्शियस पेरिटोनिटिस (एफआईपी) के इलाज के लिए मर्क की लैगेवरियो जैसी ह्यूमन कोविड-19 दवाएं खिला रहे हैं. एफआईपी बिल्लियों में पाई जाने वाली घातक बीमारी है, जिसका कोई इलाज उपल्बध नहीं था.

चीनी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे अनुभव

इस ट्रेंड ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर चर्चाएं शुरू कर दी हैं. चीन में इंस्टाग्राम के समान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जियाओहोंगशू पर कई यूजर्स अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "मनुष्यों के लिए कोविड-19 दवाओं ने मेरी बिल्ली की जान बचाई." दूसरे ने लिखा, "मैं अपने नोट्स यहां शेयर कर रहा हूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने प्यारे बच्चों को बचा सकें और बिल्लियों की पीड़ा को कम कर सकें."

क्या होती है एफआईपी बीमारी?

फेलिन इन्फेक्शियस पेरिटोनिटिस (FIP) फेलिन कोरोना वायरस की वजह से होता है. ये सफेद रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करता है जिसके बाद बिल्ली के पूरे शरीर में फैलता है और अगर इलाज न किया जाए तो घातक सूजन पैदा करता है. हालांकि ये इंसानों, कुत्तों या अन्य जानवरों के लिए संक्रामक नहीं है. FIP के लिए पहले कोई इलाज उपलब्ध नहीं था लेकिन कोरोना वायरस की ह्यूमन मेडिसन इस बीमारी में कथित तौर पर कारगर साबित हुई है.

पालतू जानवरों के लिए बनी दवाओं की ऊंची कीमतों को देखते हुए, बिल्ली के मालिक ज्यादा किफायती मानव COVID-19 एंटीवायरल का विकल्प चुन रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'HMPV वायरस के खतरे की समय से दें जानकारी', चीन में फैले फ्लू पर भारत ने WHO से कर दी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget