एक्सप्लोरर

अमेरिकी वित्त मंत्री को चीनी हैकर्स ने बनाया निशाना, कंप्यूटर से चुराया संवेदनशील डेटा

US Treasury Breach Report : ब्लूमबर्ग ने ट्रेजरी विभाग में हुए साइबर हमले पर अपनी रिपोर्ट में कहा, “हैकर्स ने अमेरिकी वित्त मंत्री के कंप्यूटर से कम से कम 50 अनक्लासिफाइड फाइलों को एक्सेस कर लिया.”

US Treasury Breach: अमेरिका की वित्त मंत्री जेलेट येलन का कंप्यूटर एक बड़े साइबर हमले का शिकार बनाया गया है. दरअसल, चीनी हैकर्स ने जेलेट के अलावा उनके दो सीनियर सहायकों डिप्टी सेक्रेटरी वॉली अडीयेमो और एक्टिंग अंडर सेक्रेटरी ब्रैड स्मिथ के कंप्यूटरों को भी निशाना बनाया. साइबर हमले से जुड़े सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “हैकर्स ने अमेरिकी वित्त मंत्री के कंप्यूटर से कम से कम 50 अनक्लासिफाइड फाइलों को एक्सेस कर लिया.”

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के प्रवक्ता क्रिस हेडन ने फिलहाल इस मामले पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना कर दिया है.

चीनी सरकार के साथ जोड़ा जा रहा साइबर हमला

अमेरिका में हुए इस साइबर हमले को चीनी सरकार के साथ जोड़ा जा रहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने ट्रेजरी के प्रतिबंधों, खुफिया जानकारियों और अंतरराष्ट्रीय मामलों में ट्रेजरी की भागीदारी पर फोकस किया. लेकिन उन्होंने विभाग के ईमेल सिस्टम या क्लासिफाइड जानकारी को एक्सेस नहीं किया.   

हैकर्स ने 3,000 से ज्यादा फाइलों पर किया एक्सेस

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार (15 जनवरी) और गुरुवार (16 जनवरी) को कैपिटल हिल के सांसदों और उनके सहायकों को इस हैकिंग की घटना के बारे में जानकारी दी, जबकि सीनेट फाइनेंस कमिटी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नामित वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के लिए एक कन्फर्मेशन सुनवाई की.

रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त मंत्री जेलेट येलन के सहयोगियों के अलावा हैकर्स ने 400 से अधिक कंप्यूटरों में घुसपैठ की और 3000 से ज्यादा फाइलों को एक्सेस किया, जिसमें अमेरिका के विदेशी निवेश पर कमिटी से संबंधित संवेदनशील लॉ इनफोर्समेंट डेटा भी शामिल है. इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया कि इस सिक्योरिटी ब्रीच का पता तब चला जब सॉफ्टवेयर कॉन्ट्रैक्टर बियॉन्डट्रस्ट कॉर्प ने 8 दिसंबर, 2024 को ट्रेजरी को सूचित किया कि हैकर्स ने कंपनी के नेटवर्क का इस्तेमाल विभाग में घुसपैठ करने के लिए किया था.

यह भी पढ़ेंः इजरायली बंधकों की रिहाई में हमास नहीं, ये चीज बन सकती है रोड़ा! PM बेंजामिन नेतन्याहू ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget