एक्सप्लोरर

अमेरिकी गृह मंत्रालय ने लगाई चीन में बने ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक, जानिए पूरा मामला

चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं के बीच अमेरिका के गृह मंत्रालय ने अपने बेड़े के चीन निर्मित ड्रोनों की उड़ान पर रोक लगाने की घोषणा की है.

वाशिंगटन: चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं के बीच अमेरिका के गृह मंत्रालय ने अपने बेड़े के चीन निर्मित ड्रोनों की उड़ान पर रोक लगाने की घोषणा की है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता निक गुडविन ने इस निर्णय का कोई कारण नहीं बताया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री डेविड बर्नहार्ट ने जांच के आदेश दिए हैं.

गुडविन ने कहा,"जांच पूरी होने तक, मंत्री ने चीन निर्मित ड्रोन या चीन निर्मित पुर्जों वाले ड्रोन की उड़ान पर रोक लगा दी है." गुडविन ने कहा कि ऐसे ड्रोनों को छूट दी जाएगी, जिनका उपयोग आपातकालीन उद्देश्यों जैसे कि जंगल में आग, खोज, बचाव और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए किया जा रहा है.

चीनी सैनिकों के बराबर आक्रामक हैं भारतीय सैनिक, चीन सीमा पूरी तरह सुरक्षित- ITBP

इसके बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के पास 810 ड्रोन का बेड़ा है, जिनमें लगभग सभी चीन की कम्पनियों द्वारा निर्मित हैं. सूत्रों ने बताया कि केवल 24 ड्रोन अमेरिका में बने हैं लेकिन उनमें भी चीनी निर्मित पुर्जे हैं. अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने मई में चीन निर्मित ड्रोन को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं.

क्या चीन पर भरोसा किया जा सकता है ? Master Stroke

दुनियाभर के 70 फीसदी व्यावसायिक ड्रोन का निर्माण चीन की कंपनी डीजेआई करती है. पेंटागन ने 2017 से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सेना के ‘डीजेआई’ निर्मित ड्रोनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ‘हुआवेई’ को चीनी सेना का समर्थन हासिल है और इसके उपकरण बीजिंग की जासूसी एजेंसियों को अन्य देशों के संचार नेटवर्क में पहुंच प्रदान कर सकते हैं.

इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह "विशिष्ट स्थिति को और समझने की कोशिश कर रहा है." हालांकि उसने अमेरिका से चीनी कम्पनियों के लिए "गैर-भेदभावपूर्ण माहौल मुहैया कराने की अपील भी की."

नाथूलाः डोकलाम तक पहुंचने में सेना को लगेंगे सिर्फ 40 मिनट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा,"हम अमेरिका से अपील करते हैं कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का दुरुपयोग बंद करे, तथा-कथित चीनी खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना बंद करे और बिना किसी कारण के चीनी कम्पनियों का दमन भी बंद करे." ‘डीजेआई’ की एक प्रवक्ता ने कहा- हम बेहद निराश हैं. उन्होंने कहा कि कम्पनी को अभी इस पर और कुछ नहीं कहना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget