एक्सप्लोरर

क्या अरबपति जैक मा हुए गिरफ्तार या कहीं छिपे हुए हैं? क्या बोला चीन

पीपुल्स डेली ने नवंबर में यहा कहा था कि जैक मा बिना चीनी सरकार की नीतियों के अलीबाबा को ऊंचाईयों तक नहीं लेकर जा सकते हैं. जैक मा नवंबर 2020 से किसी भी सार्वजनिक इवेंट या टीवी शो में नजर नहीं आए जिसके बाद उनके गायब होने की खबरें आने लगी.

चीन के अरबपति और अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा के फर्म एंट ग्रुप पर चीनी रेगुलेटर की तरफ से कार्रवाई के बाद वह पिछले 2 महीने से नजर नहीं आए हैं. ऐसी कयासबाजी हो रही है कि वह कहीं छिपे हुए हैं या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उसकी वजह ये है कि चीन की सरकार के खिलाफ जब भी कोई बड़ी शख्सियत कुछ बोलता है उसे चीनी सरकार की तरफ से गायब करवा दिया जाता है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. जैक मा को लेकर भी यही कयासबाजी की जा रही है. इस बीच, जैक मा के बारे में ऐसी खबर आ रही है कि वह निगरानी में हैं.

चीन ने कहा- 'निगरानी में है जैक मा'

चीन का यह ट्रैक रिकॉर्ड है कि वह कभी भी बड़ी हस्तियों की गिरफ्तारी के बारे में नहीं बताता है. ऐसे में निगरानी का मतलब जेल हो सकता है. हांगकांग के ‘द एशिया टाइम्स’ ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेली’ का हवाला दिया है, जिसमें यह कहा गया है कि जैक मा निगरानी में है.

पीपुल्स डेली ने नवंबर में यहा कहा था कि जैक मा बिना चीनी सरकार की नीतियों के अलीबाबा को ऊंचाईयों तक नहीं लेकर जा सकते हैं. जैक मा नवंबर 2020 से किसी भी सार्वजनिक इवेंट या टीवी शो में नजर नहीं आए जिसके बाद उनके गायब होने की खबरें आने लगी.

10 अक्टूबर के बाद नहीं आया ट्वीट

जैक मा के लापता होने की खबर उस वक्त तेज हो गई, जब वह अपने ही शो 'अफ्रीका के बिजनेस हीरो' के आखिरी एपिसोड में दिखाई नहीं दिए. 10 अक्टूबर को आखिरी बार जैक मा का ट्वीट आया था. उसके बाद से ना वह सामने आए हैं और ना ही उनका कोई ट्वीट आया है.

56 साल के इंग्लिश टीचर और चीनी ई-कॉमर्स के बादशाह जैक मा की इस साल संपत्ति घटकर 50.9 बिलियन डॉलर हो गई है. ब्लूमबर्ग अरबपतियों के इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 500 अमीर लोगों की लिस्ट में जैक मा 25वें नंबर पर हैं. जैक मा सबसे कामयाब इंसानों में से एक हैं, जिनके भाषण को लोग चाव से सुनते हैं. जैक मा ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपने बूते कारोबार खड़ा किया है.

कौन है जैक मा

जैक मा चीन की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार अलीबाबा के सह-संस्थापक हैं. वह कभी एक स्कूल में पढ़ाया करते थे और अब वह अरबपति कारोबारी हैं. अलीबाबा विश्व की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है जिसके करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं. अलीबाबा का टर्नओवर भी अरबों में है. इसकी तीन मेन वेबसाइट टाउबाउ, टीमॉल और अलीबाबा डॉट कॉम है. एंट ग्रुप अलीपे बनाया है, जो चीन में एक मोबाइल पेमेंट सिस्टम (मोबाइल वॉलेट) है.

चीनी सरकार की तरफ से लिए गए एक्शन के बाद अक्टूबर के आखिर से लेकर अब तक अरबपति जैम मा की संपत्ति में 11 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट आई. इस साल संपत्ति बढ़कर 61.7 बिलियन डॉलर हो गई थी. लेकिन अब उनकी संपत्ति महज 50.9 बिलियन डॉलर रह गई है.

ये भी पढ़ें: चीनी सरकार से पंगा के बाद जैक मा लापता, क्या जिनपिंग के खिलाफ बोलने की मिली सजा? जानिए क्या कहते हैं जानकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget