एक्सप्लोरर

China-Taiwan Crisis: चीन को रोकने के लिए ताइवान ने बनाया 'समुद्री राक्षस', ड्रैगन से करेगा रक्षा, जानिए क्या है खासियत

China News: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ताइवान पर अपने एक प्रांत के रूप में दावा करती है. हालांकि उसने इस पर कभी शासन नहीं किया है, लेकिन वह अपने बल से इसे प्राप्त करने के लगातार कोशिश करता रहा है.

China Taiwan Crisis News: चीन से तनातनी के माहौल के बीच ताइवान ने कुछ ऐसा किया है जिससे चीन की बौखलाहट बढ़ जाएगी. ताइवान ने गुरुवार (28 सितंबर) को अपनी पहली स्‍वदेशी पनडुब्‍बी से पर्दा हटाया और उसे दुनिया के सामने पेश किया. इस मौके पर ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन ने इस पनडुब्‍बी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह चीनी सेना के हमले के बढ़ते खतरे के बीच हमें मजबूत और सुरक्षित करेगा.

ताइवान के काओहसिंग शहर में स्थित शिपयार्ड में आयोजित कार्यक्रम में इस सबमरीन यानी पनडुब्बी का अनावरण किया गया. इस डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन का नाम 'नारवॉल' या 'समुद्री राक्षस' रखा गया है. ताइवानी राष्‍ट्रपति इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पनडुब्बी देश की रक्षा की दिशा में हमारी ठोस प्रतिबद्धता को दिखाती है.

2027 तक बनकर तैयार होगी दूसरी पनडुब्बी 

अपने संबोधन में ताइवानी राष्ट्रपति ने कहा "अतीत में घरेलू निर्मित पनडुब्बी को असंभव माना जाता था, लेकिन आज हमारे देशवासियों की ओऱ से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी आपके सामने है. यदि सब कुछ ठीक रहा, तो पहली पनडुब्बी 2024 के अंत तक डिलीवरी के लिए तैयार हो जाएगी और दूसरी 2027 तक पूरी करने की योजना है."

ताइवान को क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

इस पनडुब्बी का ताइवान के लिए काफी महत्व है. दरअसल, यह चीन की नौसेना से द्वीप और उसके बाहरी क्षेत्रों की रक्षा करने में काफी मदद करेगी. यह पनडुब्बी हमले की स्थिति में चीन की नौसेना को ताइवान को घेरने और द्वीप को बाहरी संसाधनों से काटने से रोक सकती है. ताइवान की सरकार ने बताया कि यह पनडुब्बियां चीन को फर्स्ट आइलैंड चेन, ताइवान, जापान, फिलीपींस और इंडोनेशिया को जोड़ने वाली एक काल्पनिक रक्षा रेखा को बायपास करने से रोक सकती है.

ताइवान की रक्षा रणनीति में कैसे फिट बैठते हैं?

ये पनडुब्बियां ताइवान की युद्ध को रोकने की समग्र रणनीति का हिस्सा हैं. हालांकि इसकी सेना चीन की तुलना में काफी छोटी है, ताइवान का लक्ष्य हमले को जितना संभव हो उतना कठिन बनाना है ताकि इसे सार्थक बनाना बहुत महंगा हो.

ताइवान पर हमला क्यों करना चाहता है चीन?

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ताइवान पर अपने एक प्रांत के रूप में दावा करती है. हालांकि उसने इस पर कभी शासन नहीं किया है, लेकिन वह अपने बल से इसे प्राप्त करने के लगातार कोशिश करता रहा है. कई बार दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बने हैं. ताइवान के साथ अमेरिका खड़ा होता है जिस वजह से युद्ध टल जाता है.

ये भी पढ़ें

MS Swaminathan Death: खाने की कमी से जूझते भारत की बदली तस्वीर, कौन थे हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget