एक्सप्लोरर

China on Coronavirus: कोरोना वायरस की जानकारी मांगे जाने पर भड़का चीन, WHO पर निकाली अपनी भड़ास

Corona Virus: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कोविड-19 वायरस को लेकर चीन से आनुवंशिक जानकारी साझा करने को कहा था. इस पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए WHO पर निशाना साधा है.

Covid-19 : कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं. लेकिन इन दावों में अब तक जो सबसे पुख्ता सबूत मिले हैं. उसके हिसाब से कोविड-19 की उत्पत्ति का स्रोत चीन ही है. हालांकि चीन इन आरोपों को हमेशा से खारिज करता आया है. अब चीन स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी भड़ास वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनइजेशन (WHO) पर निकला है. 

दरअसल, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कोविड-19 वायरस को लेकर चीन से अनुवांशिक जानकारी साझा करने को कहा था. इस पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए WHO पर निशाना साधा है. जानकारी साझा करने वाले डब्ल्यूएचओ के बयान को चीन ने घृणास्पद और अपमानजनक बताया है. 

चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक शेन होंगबिंग ने कहा कि डब्ल्यूएचओ का बयान चीन के लिए अपमानजनक है. डब्ल्यूएचओ चीन को बदनाम कर रहा है. चीनी मीडिया के अनुसार शेन होंगबिंग ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को कोविड -19 का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

बता दें कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक, टेड्रोस अदनोम घेब्रेसियस ने 17 मार्च को कहा था कि मध्य चीन के वुहान में एकत्रित नई अनुवांशिक सामग्री को तीन साल पहले शेयर करना चाहिए था.

शेन होंगबिंग ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एक जिम्मेदार देश के रूप में और वैज्ञानिकों के रूप में, हमने हमेशा दुनिया भर के वैज्ञानिकों के साथ शोध के परिणामों को सक्रिय रूप से साझा किया है. WHO के बयान के पीछे चीनी अधिकारी ने अमेरिका का हाथ बताया. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत चीन को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. 

WHO ने क्या कहा था 

गौरतलब है कि इससे पहले WHO प्रमुख ने दावा किया कि चीन के पास कोविड की उत्पत्ति का डेटा है जो उसने अभी तक दुनिया से शेयर नहीं किया है. कोविड से निपटने और उसके पूरी तरह से रोकथाम के लिए उनको चीन से इसकी उत्पत्ति से जुड़ा पूरा डाटा चाहिए.

कई वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि कोरोना वायरस वुहान के एक बाजार में जानवरों से मनुष्यों में आया, हालांकि यह शहर प्रयोगशालाओं का घर भी है. जिसमें वायरस एकत्र करने के लिए चीन की शीर्ष सुविधा भी शामिल है. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, सुझाव दिया गया कि COVID-19 एक से लीक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: US Car Accident: पति का अंतिम संस्कार कर लौट रही थी पत्नी, कार एक्सीडेंट में हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
Explained: अगर बेंजामिन नेतन्याहू नहीं, तो कौन हो सकते हैं इजराइल के अगले PM? ये 5 नाम रेस में
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget