एक्सप्लोरर

रिपोर्ट का दावा- जंग छिड़ी तो समुद्री लड़ाई में विजेता होगा चीन, हवाई युद्ध में अमेरिका को होगी जीत हासिल

रक्षा मंत्रालयों की एक वेबसाइट की एक स्टडी में अक्सर सीमा पर आंख दिखाने वाले ड्रैगन यानी चीन को सैन्य ताकत के मामले में सबसे मजबूत बताया गया है, जबकि अमेरिका इस मामले में दूसरे नंबर भर है, तीसर नंबर पर रूस और चौथे नंबर पर भारत है. वहीं स्टडी में ये भी कहा गया है कि अगर कभी भविष्य में समुद्री युद्ध की स्थिति बनती है तो चीन यहां विजेता साबित होगा. जबकि हवाई जंग में अमेरिका को विजय हासिल होगी.

रक्षा मंत्रालयों की वेबसाइट मिलिट्री डायरेक्ट की तरफ से जारी की गई एक ताजा स्टडी के अनुसार चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है. इसी स्टडी के मुताबिक 'अमेरिका विशाल सैन्य बजट के बावजूद 74 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. उसके बाद तीसरे स्थान पर रूस 69 पॉइंट्स के साथ और भारत 61 पॉइंट्स के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान हैं इसके बाद 58 पॉइंट्स के साथ फ्रांस का नंबर आता है.

इस स्टडी में ये बात भी सामने आई है कि बजट,सैनिकों और वायु व नौसेना की क्षमता पर आधारित इन अंकों पर गौर किया जाए तो किसी काल्पनिक संघर्ष में अगर समुद्री लड़ाई होती है तो चीन विजेता के तौर पर उभरेगा वहीं हवाई युद्ध होने की स्थिति में अमेरिका बाजी मारेगा. अगर जमीनी लड़ाई होती है तो जीत का सेहरा रूस के सिर बंधेगा.

समुद्री लड़ाई होती है तो चीन की जीत की ये है वजह

समुद्री लड़ाई होती है तो चीन के जीतने की कई ठोस वजहें रहेंगी. दरअसल स्टडी पर गौर करें तो इसमें बताया गया है कि चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है और इसने इंडेक्स में 100 में से 82 पॉइंट्स हासिल किए हैं. स्टड़ी में बजट, एयर और नौसेना की क्षमता आधार पर चीनी सेना को शक्तिशाली बताया गया है. बता दें कि समुद्र में चीन के वर्चस्व की वजह ये  है कि उसके पास 406 जहाज हैं जबकि रूस के पास सिर्फ 2788 जहाज और अमेरिका व भारत के पास केवल 202 जहाज है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि अगर समुद्री युद्ध की स्थिति कभी बनी तो चीन इसमें यकीनन विजय हासिल कर लेगा.

अमेरिका हवाई युद्ध में रह सकता है विजेता

वहीं स्टडी के मुताबिक दुनिया का सबसे ज्यादा सैन्य बजट 732 बिलियन अमरीकी डालर प्रति वर्ष अमेरिका का है. इस मामले में चीन 261 बिलियन अमरीकी डालर के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद 71 बिलियन अमरीकी डालर के साथ भारत का नंबर है. ऐसे में अगर कभी हवाई युद्ध की स्थिति बनती है तो अमेरिका की जीत निश्चित है क्योंकि अमेरिका के पास 14,141 लड़ाकू विमान हैं वहीं इस मामले में चीन अमेरिका से काफी पीछे हैं उसके पास सिर्फ 3,587 लड़ाकू विमान हैं और रूस के पास कुल 4,682 विमान हैं.

जमीनी जंग में जीत रूस की हो सकती है

अगर बात जमीन पर जंग की आई तो रूस इस मामले में जीत हासिल कर सकता है. दरअसल बता दें कि रूस के पास जंग के लिए 54, 866 वाहन हैं, जबकि अमेरिका के पास 50,326 वाहन हैं. इस मामले में चीन दोनों देशों के पीछे हैं उसके पास सिर्फ 41,641 वाहन हैं.

ये भी पढ़ें

इस साल एक साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेंगे भारत, चीन और पाकिस्तान | जानें क्या है कार्यक्रम

International Day Of Forests 2021: 21 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है ये दिन, जानें इस साल की थीम और खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget