एक्सप्लोरर

LAC ऑपरेशंस के लिए चीन कर रहा तैयारी, तिब्बत और शिनजियांग में बढ़ा रहा है सैन्य ताकत

पूर्वा लद्दाख को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले साल जून महीने से ही गतिरोध जारी है. इस बीच कई दौर की सैन्य वार्ता भी हो चुकी हैं लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन एलएसी ऑपरेशनंस के लिए पूरी तैयारी कर रहा है. इसके तिब्बज और शिनजियांग में सैन्य ताकत में भी इजाफा किया गया है. आइए जानते हैं और क्या कहती है रिपोर्ट

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के इलाके में डिसइंगेजमेंट को लेकर कई दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी हैं. लेकिन तनाव ज्यों का त्यों बरकरार है. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि, इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि चीन, तिब्बत और उसके आसपास के एरिया में सैन्य और नागरिक सुविधाओं के निर्माण और विस्तार के लिए तेजी से काम कर रहा है. इस कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन की सैन्य क्षंमता में इजाफा हो जाएगा.

चीन ने गांवों के निर्माण करने का अभियान भी शुरू किया

रिपोर्ट के मुताबिक लद्दाख ही नहीं भूटान, अरुणाचल प्रदेश क विवादित सीमा के साथ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बिल्डअप और नागरिक सुविधाओं के निर्माण के सबूत भी बढ़ते जा रहे हैं. इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इन क्षेत्रों में चीन द्वारा गांवों के निर्माण करने का एक अभियान भी शुरू कर दिया गया है और चीन का मंसूबा यहां हजारों लोगों को बसाने का है.

तिब्बत के कई शहरों और सैन्य केंद्रों की बीच संपर्क को बेहतर बना रहा चीन

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के द्वारा किया जा रहा ये विकास उसके बाद सामने आया है जब साल 2017-20 में चीन ने एलएसी के पास एयरबेस, एयर डिफेंस पॉजिशन्नस और हेलीपोर्ट्स की संख्या में दोगुना से ज्यादा इजाफा किया था. इस संबंध में पिछले साल प्रमुख सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस कंस्लटेंसी स्टार्टफोर ने भी अपनी रिपोर्ट जारी की थी.  पिछले ओपन सोर्ट सेटेलाइट इमेजरी सोर्स से ये पता चलता है कि चीन ने तिब्बत के मुख्य शहरों और सैन्य केंद्रों की बीच कॉन्टेक्ट को ज्यादा बेहतर बनाने के मकसद से सैनिकों और लॉजिस्टिक्स को कम समय में पहुंचाने के लिए काफी काम किया है.

ल्हासा गोंगनगर हवाई अड्डे पर सैन्य सुविधाओं में सुधार

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी के मुख्य एयरपोर्ट ल्हासा गोंगनगर हवाई अड्डे पर सैन्य सुविधाओं में भी काफी सुधार किए हैं. इसमें सतह से हवा में मार कनरे वाली मिसाइल साइट, एयर डिफेंट सिस्टम के लिए एक साइट, एयर फोर्स के लिए सपोर्ट साइट, फाइटर जेट्स के लिए शेल्टर्स आदि को दोबारा बनाया है या फिर निर्माण कनरा शामिल है. इसके साथ ही ल्हासा एयरपोर्ट में भी काफी सुधार किया गया है.

शिनजियांग में हॉटन एयरबेस को किया गया अपग्रेड

वहीं शिनजियांग में हॉटन एयरबेस जो कि पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड का एक पार्ट है और लद्दाख में एयर ऑपरेशन के लिए काफी महत्वपूर्ण है उसे भी पिछले कुछ महीनों के दौरान अपग्रेड किया गया है. @detresfa_ के एक ट्वीट की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक, नए इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के पीछे उद्देश्य सीधे साइट की सैन्य क्षमताओं में इजाफा करना है. अपग्रेडेशन में नए रनवे, गोला-बारूद भंडारण आदि की सुविधाएँ भी शामिल हैं जो सॉर्टीज को बढ़ाने में हेल्प करेंगी. इसके साथ ही ज्यादा एयरक्राफ्ट्स होने पर एयरबेस पर ज्यादा भीड़ की स्थिति को कम करेगा.

इमेरजरी से ये जानकारी भी मिली है कि एयबेस में पांच नए बैंकर भी बनाए जा रहे हैं. चीन ने पिछले साल के मार्च महीने में हॉटन और रुआकियांग को जोड़ने वाली 825 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के लिए ट्रैक बिछाना शुरू किया था.

ये भी पढ़ें

ये वैक्सीन लगने से बच्चों को कोरोना संक्रमण होने का खतरा है कम, जानकर करें अपने बच्चों की सुरक्षा

इंडोनेशिया के एक गांव में आई बाढ़, खूनी रंग में रंगा पानी, देखने वाले हैं परेशान-जानिए माजरा क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget