एक्सप्लोरर

China Population: घटते जन्म दर के बाद चीन में शादियों में रिकॉर्ड गिरावट, जानें वजह

China Declining Birth Rate: चीन घटते जन्म दर के साथ साथ कम होती आबादी से परेशान है. ऐसे में महिलाओं को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग तरकीब सोच रहा है.

China Population: घटती जन्म दर और गिरती जनसंख्या के बीच चीन में होने वाली शादियों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय की आर से जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में चीन में सिर्फ 6.83 करोड़ जोड़ों ने अपनी शादियां रजिस्टर कराईं. जो 2021 से 10.5% कम है. रिपोर्ट की अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में शादियों में लगभग आठ लाख की गिरावट देखी गई है.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल हर एक हजार लोगों पर चीन में 6.77 बच्चों का जन्म हुआ, जो अब तक की सबसे कम रिकॉर्ड जन्मदर है. 2021 में यह जन्मदर 7.52 रही थी. इस बीच, चीन की मृत्यु दर, 1974 के बाद से सबसे अधिक, प्रति 1,000 लोगों पर 7.37 मौतें थीं. 

60 सालों में पहली बार घटी आबादी 

रिपोर्ट की अनुसार, देश की आबादी भी 2022 में 60 से अधिक वर्षों में पहली बार घटी है. भारत चीन को पीछे छोड़कर अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है. हालांकि युवा लोगों की संख्या में गिरावट आंशिक रूप से चीन की एक-बच्चे की नीति का परिणाम है, जो 1980 से 2016 तक चली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की गिरती जनसंख्या का असर देश की अर्थव्यवस्था पर होने की आशंका से सरकार और अर्थशास्त्री दोनों चिंतित हैं. ऐसे में इस समस्या से निबटने के लिए नीतियों में बड़े बदलाव किये जा रहे हैं.

गिरता जन्म दर बना चिंता का विषय 

गौरतलब है कि घटते जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए ही चीन ने पिछले महीने अपने 20 से अधिक शहरों में ‘नए युग’ की शादी और बच्चे पैदा करने की संस्कृति को बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया. इतना ही नहीं, गिरते जन्म दर को देखते हुए चीन ने पिछले साल अपने यहां दंपत्ति को तीन बच्चे तक पैदा करने की इजाजत दे दी. 

इससे पहले इस देश में तीन दशक से अधिक समय तक एक बच्चा नीति लागू की गई थी. चाइना की इस पॉलिसी के बाद भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया. 

ये भी पढ़ें: क्या सच में भारत से ज्यादा हैं पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, जानिए क्या बता रही है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget