एक्सप्लोरर

चीन के इस घातक ड्रोन को लोग क्यों कह रहे सस्ती कॉपी? ड्रैगन पर लग रहे अमेरिकी डिजाइन चुराने के आरोप

China Drone: CH-7 की तस्वीरें सामने आने के बाद से इसकी तुलना अमेरिका के बी-21 रेडर से की जा रही है. बी-21 एक लंबी दूरी का स्टील्थ बॉम्बर है, और CH-7 का डिजाइन उससे काफी मेल खाता है.

China New Stealth 7 Drone: चीन ने हाल ही में अपने मॉर्डन CH-7 स्टील्थ ड्रोन की पहली तस्वीरें जारी की हैं. इसे रेनबो-7 के नाम से भी जाना जाता है. इसे चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन ने विकसित किया है. ये ड्रोन टोही, खुफिया जानकारी जुटाने और सटीक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि, इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद से इसकी तुलना अमेरिका के बी-21 रेडर स्टील्थ बॉम्बर से की जा रही है. कई एक्सपर्ट्स ने इसके डिजाइन को अमेरिकी बी-21 का कॉपी माना है, जिससे चीन पर एक बार फिर अमेरिकी तकनीक चोरी के आरोप लगे हैं.

CH-7 ड्रोन को ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भरने के लिए बनाया गया है. इसमें एक सिंगल टर्बोफैन इंजन लगा है, जो इसे 926 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से उड़ान भरने में सक्षम बनाता है. इसके पंखों की चौड़ाई 22 मीटर है. यह 13,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है. इसकी उड़ान की सीमा 15 घंटे और 2000 किलोमीटर है, जिससे यह लंबी दूरी के मिशनों के लिए उपयुक्त माना गया है. इसका चिकना फ्लाइंग विंग डिज़ाइन इसे रडार डिटेक्शन से बचने में मदद करता है, जो स्टील्थ अभियानों के लिए महत्वपूर्ण है.

दुश्मन के खिलाफ CH-7 की शक्ति
CH-7 ड्रोन अपने स्टील्थ डिजाइन के कारण दुश्मन की हवाई सुरक्षा के बीच घुसपैठ कर सकता है और उनकी एक्टिविटी पर निगरानी रख सकता है. यह रडार से पकड़ में न आने और हीट सिग्नेचर कम करने की क्षमता रखता है, जिससे यह दुश्मन के सुरक्षा क्षेत्रों में स्टैंडऑफ हथियार तैनात करने में सक्षम है. यह ड्रोन चीनी सेना को सटीक निगरानी और हमले का एक महत्वपूर्ण उपकरण प्रदान करता है, खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां दुश्मन की हवाई सुरक्षा मजबूत है.

अमेरिकी तकनीक की संभावित चोरी के आरोप
CH-7 की तस्वीरें सामने आने के बाद से इसकी तुलना अमेरिका के बी-21 रेडर से की जा रही है. बी-21 एक लंबी दूरी का स्टील्थ बॉम्बर है, और CH-7 का डिज़ाइन उससे काफी मेल खाता है. चीन पर पहले भी अमेरिकी रक्षा तकनीक की नकल करने के आरोप लग चुके हैं, जैसे कि जे-20 स्टील्थ फाइटर को अमेरिकी एफ-22 और एफ-35 का प्रतिरूप माना गया है. इसी प्रकार चीन का वाई-20 परिवहन विमान भी अमेरिकी सी-17 से प्रेरित दिखता है.

 ये भी पढ़ें: US presidential election results 2024: स्विंग स्टेट में डोनाल्ड ट्रंप ने किया क्लीन स्वीप! एरिजोना में भी दी कमला हैरिस को शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget