एक्सप्लोरर

म्यांमार की सड़कों पर चीन के खिलाफ गुस्सा, जिनपिंग के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग

म्यांमार में सेना ने सत्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया है. इसकेसाथ ही स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत देश के अन्य शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया. दुनियाभर में म्यांमार के इस तख्तापलट की निंदा हो रही है. वहीं इस तख्तापलट के पीछे सीधे तौर पर चीन का नाम सामने आ रहा है.

यंगून: म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद के लगातार सड़कों पर विद्रोह हो रहा है. एक तरफ म्यांमार में चुनी हुई सरकार कैद में तो दूसरी तरफ इस तख्तापलट का सीधा आरोप चीन पर लग रहा है. म्यांमार की सड़कों पर सीधे चीन के खिलाफ भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो के साथ प्रदर्शनकर रहे हैं, जिस पर लिखा है वी आर वॉचिंग यू मिस्टर शी जिनपिंग यानी हम तुम्हें देख रहे हैं श्रीमान शी जिनपिंग.

म्यांमार में चीन के खिलाफ सड़कों पर लोग दरअसल म्यांमार के राजनीतिक संकट के पीछे चीन का हाथ बताया जा रहा है. म्यांमार की राजधानी यंगून में स्थित चीनी दूतावास के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. भारी संख्या में भीड़ चीन विरोधी बैनर लिए मार्च कर रही थी, जिनमें लिखा 'चीन म्यांमार की सेना का समर्थन कर रही है''.

वहीं एक कतार में खड़े समूह में एक शख्स ने बैनर पर लिखा ''चीन म्यांमार के खनिज और जवाहरात के लिए लालची मत बनो'' तो वहीं दूसरे बोर्ड में लिखा है ''चीन, हथियारों से म्यांमार की सेना की मदद मत करो.''

सुरक्षा परिषद में चीन ने निंदा प्रस्ताव पर लगाया वीटो चीन के खिलाफ म्यांमार में गुस्से की वजह मौजूदा संकट के पीछे चीन की चाल है. 3 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में म्यांमार में हुए तख्तापलट के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हुआ. अमेरिका-ब्रिटेन समेत सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों ने प्रस्ताव पेश किया. सुरक्षा परिषद में चीन ने वीटो पावर इस्तेमाल कर निंदा प्रस्ताव रोक दिया.

सुरक्षा परिषद ही नहीं म्यांमार में भी पिछले कुछ दिनों से चीन की हलचल तेज हुई है. तख्तापलट से कुछ दिन पहले ही यंगून में मौजूद चीनी राजदूत वांग यी ने म्यांमार के सेना चीफ मिन आंग लाइन से मुलाकात की थी. तख्तापलट के बाद चीनी राजदूत ने इसे आंतरिक मामला बताकर पल्ला झाड़ दिया.

चीनी हरकत के पीछे ओआरओबी है वजह? म्यांमार में चीन की इस हरकत के पीछे की वजह ओआरओबी को बताया रहा है. म्यांमार चीन की महत्वकांक्षी परियोजना वन रोड वन बेल्ट का सदस्य है. बताया जा रहा है कि आंग सूची की नेतृत्व वाली सरकार इन प्रोजेक्ट को लटका रही थी. जिसके बाद चीन ने दूसरे रास्ते म्यांमार में चुनी हुई सरकार को नजरबंद करवा दिया.

जब म्यांमार में सेना चीन की कठपुतली बन गई और चुनी हुई सरकार कैद हो गई तो ड्रैगन से निपटने के लिए जनता ही सड़कों पर उतर चुकी है. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को म्यामां के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget