एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने लॉन्च किया रिमोट वाला सैटेलाइट, चीन की मदद से कारनामा, जानें क्या करेगा काम

Pakistan Remote-Sensing Satellite: पाकिस्तान ने चीन की मदद से जिस सैटेलाइट को लॉन्च किया है, उसका काम चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर नजर रखना होगा.

पाकिस्तान ने चीन की मदद से एक बड़ा कारनामा कर दिया है. उसने एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (PRSS-01) लॉन्च किया है. इसकी लॉन्चिंग चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्चिंग सेंटर से हुई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (31 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि इस सैटेलाइट की मदद से कई क्षेत्रों की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज 24 घंटे मिल सकेगी. यह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी नजर रखेगा.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रेस रिलीज के जरिए कहा, ''पाकिस्तान ने स्पेस की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्चिंग सेंटर से रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च किया गया. यह सैटेलाइट पाकिस्तान को हाई-रिजॉल्यूशन इमेज 24 घंटे उपलब्ध करवाएगा. इससे शहरी नियोजन, बुनियादी ढांचे का विकास, आपदा प्रबंधन, कृषि निगरानी, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे सेक्टर्स पर निगरानी में मदद मिलेगी.''

पाकिस्तान ने चीन की मदद से सैटेलाइट किया लॉन्च

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO ने चीन की CETC और MICROSAT के साथ मिलकर इसे लॉन्च किया. इस सफलता के साथ पाकिस्तान ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत किया है.

पाकिस्तान-चीन के बीच और गहरी हुई दोस्ती

पाकिस्तान और चीन के बीच अभी तक काफी अच्छा रिश्ता रहा है. चीन ने पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में निवेश किया है. चीन ने पाकिस्तान का सैटेलाइट लॉन्च करवाकर अपनी साझेदारी को और ज्यादा मजबूत कर लिया है. ऐसा कहा जाता है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चीन ने पाकिस्तान की काफी मदद की थी. 

बता दें कि चीन और पाक के बीच CPEC की परियोजना बड़े पैमाने पर चल रही है. चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) आर्थिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी विकास परियोजना है, जो कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है. यह चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
जंग के बीच ईरान ने फिर से तैयार कर लिए न्यूक्लियर साइट्स? सैटेलाइट तस्वीरों ने उड़ाई अमेरिका की नींद
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
'अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो....', ट्रंप बोले- अमेरिका कर देगा बर्बाद, एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन
40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget