एक्सप्लोरर

China Flight Crash: चीनी विमान क्रैश कराने की साजिश के पीछे कौन? कॉकपिट में किसके इशारे पर विमान से हुई थी छेड़छाड़

China Black Box Data: ब्लैक बॉक्स डेटा से पता चलता है कि विमान में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी और विमान को ऊंचाई से अचानक नीचे लाकर क्रैश कराया गया था.

China Jet Crash: चीन में मार्च के महीने में क्रैश जेट विमान को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है. ब्लैक बॉक्स डेटा (Black Box Data) इस बात की ओर संकेत देता है कि चीन में विमान जानबूझकर क्रैश कराया गया था. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के शुरुआती मूल्यांकन से परिचित लोगों का हवाला देते हुए, मार्च में हादसे का शिकार हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस (China Eastern Airlines) के जेट से बरामद एक ब्लैक बॉक्स से उड़ान डेटा इस बार की ओर इशारा करता है कि कॉकपिट में किसी ने जानबूझकर विमान को दुर्घटनाग्रस्त किया.

चीन में जानबूझकर कराया गया था विमान क्रैश?

एक पश्चिमी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी का कोई संकेत नहीं मिलने के बाद क्रू मेंबर के कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. ब्लैक बॉक्स डेटा से पता चलता है कि विमान में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी और विमान को ऊंचाई से नीचे लाकर क्रैश कराया गया. फिलहाल जेट के निर्माता बोइंग कंपनी ने इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. वहीं, यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की.

मार्च में चीनी विमान हुआ था हादसे का शिकार

चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में इस साल मार्च में एक बोइंग विमान 737-800 (Boeing 737-800 Jet) गुआंग्शी के पहाड़ों में क्रैश हो गया था. विमान अचानक ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद हादसे का शिकार हो गया. विमान में सवार सभी 123 यात्रियों और चालक दल के 9 सदस्यों की मौत हो गई थी. ये 28 सालों में चीन के लिए सबसे घातक विमानन आपदा थी. 

साजिश के पीछे किसका हाथ?

अप्रैल के मध्य में, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने 737-800 फ्लाइट का इस्तेमाल फिर से शुरू किया. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने अपनी प्रारंभिक दुर्घटना रिपोर्ट के सारांश में, चीनी रेगुलेटर्स ने 737-800 पर किसी भी तकनीकी दिक्कत की ओर संकेत नहीं किया, जो 1997 से एक मजबूत सुरक्षा रिकॉर्ड के साथ सेवा में है. बहरहाल ये सवाल बरकरार है कि किसके इशारे पर मार्च में विमान क्रैश कराने की साजिश रची गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget