एक्सप्लोरर

China Corona Protest: देश में प्रोटेस्ट से डरा चीन! ऑनलाइन Likes-Comments को सेंसर करने के लिए जारी किए नए नियम

China Corona News: नए नियम के मुताबिक, चीन में किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर 'लाइक' को भी टिप्पणी माना जाएगा. नया नियम 15 दिसंबर से लागू हुआ है.

China News: कोविड लॉकडाउन और कोरोना का ताजे प्रकोप को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक विरोध के मद्देनजर चीन ने ऑनलाइन टिप्पणियों और लाइक्स की सेंसरशिप पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. यह जानकारी इंडो-पेसिफिक सेंटर में हनोई आधारिक एक पत्रकार थू डाओ ने दी है. 

थू डाओ ने तुओई ट्रे में विदेशी मामलों की न्यूजडेस्क में एक कंटेंट मैनेजर और रणनीतिकार के रूप में काम किया है. उन्होंने कहा कि नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, चीन में किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट पर 'लाइक' को भी एक तरह की टिप्पणी माना जाएगा. इस सेंसरशिप का विचार यह है कि किसी और की पोस्ट या टिप्पणी के लिए प्रशंसा भी किसी को जवाबदेह ठहराने और उस व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त कारण होगी. हाल में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार विरोधी विचारों के मंच के रूप में पाए गए थे. इसके बाद न केवल भौतिक क्षेत्र में, बल्कि इंटरनेट पर भी भारी कार्रवाई की गई थी. 

कमेंट्स करने पर हुई लोगों की गिरफ्तारी!

थू डाओ ने कहा कि फायरवॉल और सेंसरशिप ने चीनी प्रतिष्ठानों पर खराब असर डालने वाले विचारों के प्रसार को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. उद्देश्य निश्चित रूप से किसी भी सरकार विरोधी स्टोरी को फैलने से रोकने का था, जो चीन की प्रतिष्ठा के लिए बुरा हो सकता था.

IPCSC की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरों के सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करने के लिए,चीन के स्थानीय सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो की ओर से लोगों को गिरफ्तार किया गया और धमकाया गया जोकि चीनी अधिकारियों की ओर से डराने-धमकाने का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण है. 

15 दिसंबर को लागू हुआ नया कानून

इस महीने चीन के साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CAC) की ओर से प्रकाशित दिशानिर्देशों के एक नए सेट के हिस्से के रूप में नए नियम 15 दिसंबर से लागू हुए हैं. CAC शी जिनपिंग की अध्यक्षता में केंद्रीय साइबरस्पेस मामलों के आयोग के तहत काम करता है. 

वे सभी सोशल मीडिया साइट्स जो जनता की राय व्यक्त कर सकती हैं, इस कानून के अंतर्गत आती हैं. यह सुविधा किसी भी रूप में हो सकती है, जिसमें टिप्पणियां, उत्तर, संदेश, बुलेट स्क्रीन, लाइक आदि शामिल हैं. सरकार चीनभर में विभिन्न विरोध प्रदर्शनों की मेजबानी के पीछे एक संदिग्ध 'विदेशी हाथ' को दोषी ठहराती है. 

यह भी पढ़ें: Zelensky US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इस जिंदादिली से मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, दोनों के बीच दिखी जुगलबंदी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात

Embed widget