एक्सप्लोरर

चीन को डर, पाकिस्तान में उसके राजदूत पर हो सकता है हमला, मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

चीन ने याओ जिंग को पाकिस्तान में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है. वह अफगानिस्तान में चीन के राजदूत रह चुके हैं. याओ पाकिस्तान में सून वीडोंग का स्थान लेंगे.

इस्लामाबाद: चीन ने इस्लामाबाद में अपने नवनियुक्त राजदूत को एक आतंकवादी संगठन से मिली धमकी के मद्देनजर पाकिस्तान से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. मीडिया की खबर के अनुसार चीनी दूतावास ने 19 अक्तूबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है. उसने पत्र में कहा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इंडीपेंडेंट मूवमेंट (ईटीआईएम) का एक सदस्य उसके राजदूत की हत्या करने के लिए पाकिस्तान में घुस चुका है.

स्थानीय मीडिया को उपलब्ध कराया गया यह पत्र अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक कोरिडोर (सीपेक) योजना के मुख्य कर्ता-धर्ता पिंग यिंग फी ने लिखा है. उन्होंने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से चीनी राजदूत याओ जिंग और देश में कार्यरत दूसरे चीनियों को सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया. पत्र के अनुसार इससे न केवल इस आतंकवादी की नापाक साजिश को विफल करने में मदद मिलेगी बल्कि इस साजिश में शामिल आतंकवादियों का भांडाफोड़ करने में भी सहायता मिलेगी.

चीन ने याओ जिंग को पाकिस्तान में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है. वह अफगानिस्तान में चीन के राजदूत रह चुके हैं. याओ पाकिस्तान में सून वीडोंग का स्थान लेंगे. वीडोंग तीन साल तक पाकिस्तान में चीन के राजदूत रहे और हाल ही में स्वदेश लौट गए.

अपने पत्र में पिंग ने संबंधित आतंकवादी के पासपोर्ट का ब्योरा दिया है और तत्काल उसकी गिरफ्तारी और उसे चीनी दूतावास को सौंपने की मांग की है. उसने आतंकवादी की पहचान अब्दुल वली के रुप में की है. वैसे पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और चीनी दूतावास ने इस पत्र पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इंडीपेंडेंट मूवमेंट पाकिस्तान की सीमा से सटे चीन के शिनजियांग प्रांत में सक्रिय है. पाकिस्तान में चीनी अधिकारियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और सेना को सीपीईसी समेत विभिन्न परियोजना में कार्यरत चीनियों को सुरक्षा प्रदान करने का जिम्मा सौंपा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget