एक्सप्लोरर

China Covid-19: चीन आने वालों को अब नहीं दिखानी होगी कोविड टेस्ट रिपोर्ट, मजबूरन लेना पड़ा सरकार को फैसला

China Covid-19 News: चीन में प्रवेश करने के लिए विदेशों से आ रहे यात्रियों को कोविड टेस्ट कराने या फिर कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

China Covid-19: चीन ने कोरोना महामारी के बीच सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, चीन के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि अब विदेश से आ रहे यात्रियों को  कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. समाचार एजेंसी एपी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है. 

रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि 'देश में आने वाले यात्रियों को अब 30 अगस्त (बुधवार) से कोविड के लिए परीक्षण कराने की आवश्यकता नहीं होगी. बुधवार से देश में आने वाले यात्री बिना किसी टेस्ट के प्रवेश कर सकेंगे. ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

चीन की अर्थव्यवस्था हुई धीमी 

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने माना कि महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है. कोरोना के प्रतिबंधों के कारण दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था धीमी हुई है. ऐसे में देश में बेरोजगारी और अपराध का ग्राफ बढ़ा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए यह फैसला लिया गया है.  ऐसे में चीन आने वाले यात्रियों को कोविड की परीक्षण रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी. 

मार्च में पर्यटकों को लेकर लिया था फैसला 

इससे पहले मार्च में, COVID-19 महामारी फैलने के 3 साल बाद चीन ने पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोलने का फैसला किया था. साथ ही सभी के लिए वीजा जारी करने का फैसला किया था. बता दें कि इससे पहले तक चीन ने कोविड- 19 महामारी प्रतिबंधों के कारण वीजा जारी करने पर रोक लगाई गई थी. 

चीन हटा चुका है जीरो कोविड पॉलिसी

गौरतलब है कि चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को दिसंबर में ही हटा लिया था. मीडिया रिपोर्ट की माने तो देश के राष्ट्रपति शी चिंनफिंग ने ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शनों को देखने के बाद जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक खत्म करने का आदेश दिया था. हालांकि विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए सख्ती जारी थी. लेकिन अब इसको लेकर अब फैसला आया है. बता दें कि मौजूदा समय में चीन आने वाले लोगों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन में रहना पड़ता है. मालूम कि चीन ने कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बेहद सख्त नियम लागू किए थे.

महामारी पर चीन ने किया था जीत का दावा 

बता दें कि पिछले महीने ही चीन ने कोरोना वायरस महामारी पर निर्णायक जीत हासिल करने का दावा किया था. इसके एक महीने बाद चीनी विदेश मंत्रालय की तरह से विदेशी यात्रियों के लिए यह बड़ा फैसला आया है. महामारी पर जीत का दावा करने वाले चीन कहा था कि शून्य-कोविड नीति का पालन कर यह जीत संभव हुई है. 

विवादों में रहा चीन 

इससे पहले दुनिया भर के कई देशों और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन पर महामारी के दौरान होने वाली मौतों के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया था.  कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था की बीते साल चीन में करीब एक मिलियन से अधिक मौतें हुईं. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Imaan Mazari: पाकिस्तान में इमान मजारी को देशद्रोह मामले में मिली जमानत,जानें क्या था पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget